April 20, 2026 14:37:33

चंडीगढ़ में Cm हाउस के बाहर Soi नेताओं-पुलिस में धक्कामुक्की, कई नेता हिरासत में, भगवंत मान के बयान के विरोध में प्रदर्शन

Apr8,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-11 में आज स्टूडेंट आग्रेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सीएम के घर का घेराव किया। सोई प्रधान राणा रणबीर सहित कई नेताओं ने सीएम मान के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई। चंडीगढ़ पुलिस सोई के प्रधान राणा रणबीर और अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीएम ने मंच से एसओआई स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया कहा था। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखी है और वाटर कैनन भी लगाया है। इसके साथ ही शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ में ही एक अहम बैठक पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में होगी। इस दौरान सभी हलकों के इंचार्ज मौजूद रहेंगे। बैठक में बारिश से फसलों को हुए नुकसान और राज्य के मौजूदा हालात पर रणनीति तैयार की जाएगी।


सभी हलका इंचार्जों से मिलकर बनाएंगे स्ट्रेटजी

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पोस्ट कर जानकारी दी कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने 8 अप्रैल (बुधवार) को दोपहर 2 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में सभी विधानसभा क्षेत्रों के इंचार्जों की बैठक बुलाई है। बैठक में पंजाब के विभिन्न जिलों में हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही, प्रभावित किसानों को तुरंत और प्रभावी सहायता देने के लिए ठोस योजना भी बनाई जाएगी।

सीएम मान के अकाली दल को लेकर पांच बयान

1. सीएम इन दिनों लगातार शिरोमणि अकाली दल पर हमलावर हैं। वह, हर मंच से शिअद पर हमला कर रहे है। कुछ दिन पहले फतेहगढ़ साहिब में रैली के दौरान उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की छात्र इकाई (SOI) को नशे (स्मैक) से जोड़ते हुए स्मैक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया कहा। संगठन ने इन टिप्पणियों को "अनुचित और छवि खराब करने वाला" बताया। इसके विरोध में चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में छात्रों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। साथ ही सीएम को कानूनी नोटिस भेजा है और उनसे 7 दिनों में बिना शर्त माफी मांगने की मांग की।

2. एक अन्य प्रोग्राम उन्होंने लोगों से अकाली नेताओं के सामाजिक बहिष्कार की अपील की है। उन्होंने बेअदबी की घटनाओं और निर्दोष प्रदर्शनकारियों पर हुए अत्याचारों के लिए अकाली दल को जिम्मेदार ठहराया।

3. इसके अलावा, मुक्तसर रैली में भगवंत मान ने बिजली चोरी, ‘किकली’ और जहरीले सांप से भी शिअद की तुलना की थी।

4. अकाली दल की 'पंजाब बचाओ यात्रा' को सीएम मान ने "परिवार बचाओ यात्रा" करार दिया और कहा कि वे राज्य के हितों के बजाय अपने राजनीतिक स्वार्थों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

5. सीएम ने SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला बोलते हुए उन्हें "बंद दिमाग वाला इंसान" कहा है, जिन्हें पंजाब के हितों की कोई समझ नहीं है।

A-Scuffle-Broke-Out-Between-Soi-Leaders-And-Police-Outside-The-Chief-Ministers-House-In-Chandigarh-With-Several-Leaders-Detained-And-Protests-Against-Bhagwant-Manns-Statement




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023