लुधियाना। लुधियाना के सिविल लाइन स्थित नामी दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसी) में एक कर्मचारी ने ही सर्जरी यूनिट से ड्रेसिंग का सामान चोरी कर लिया। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने हैबोवाल कलां के निखिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर संजीव कुमार ने बताया कि वह अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के इंचार्ज हैं। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को अस्पताल की सर्जरी यूनिट-4 में चोरी की घटना सामने आई थी। जांच में पता चला कि अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने वहां से कीमती ड्रेसिंग सामग्री चोरी कर ली। इसके बाद प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता अनुसार आरोपी अस्पताल में क्लीनर कम हेल्पर के पद पर कार्यरत था।
Theft-At-Dmc-Hospital-Staff-Member-Steals-Dressing-Supplies-From-The-Surgery-Unit-Case-Registered
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)