July 21, 2026 22:25:09

लुधियाना मेयर पर उनके कंजिन ने लगाए गंभीर आरोप, 12.50 लाख वापिस न करने के आरोप, मेयर ने आरोपों को नकारा

Jul21,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर और उनके पति रवि आनंद उर्फ लक्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवक मेयर और उनके पति का वीडियो बनाने लगा तो दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। वीडियो बनाने वाले जोगिंदर सिंह का दावा है कि मेयर इंद्रजीत कौर उसकी कजन हैं और उसने उनसे पैसे लेने हैं। करीब 14 साल से वह अपने पैसे वापस लेने के लिए मेयर से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पैसे नहीं लौटाए गए। वीडियो बनाने वाले का आरोप है कि रविवार को जब उसने दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेयर और उनके पति का वीडियो बनाया, तो मेयर के पति रवि आनंद ने उसके साथ मारपीट तक की। दूसरी ओर, मेयर इंद्रजीत कौर का कहना है कि उनका जोगिंदर सिंह से कोई रिश्ता नहीं है और वह उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। उन्होंने बताया कि जोगिंदर सिंह के खिलाफ दिल्ली और लुधियाना दोनों जगहों पर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। जोगिंदर सिंह फिलहाल लखनऊ में रहता है और मूल रूप से दोराहा का रहने वाला है। जोगिंदर का कहना है कि उसके माता-पिता लखनऊ आकर बस गए थे, जहां उसके नाना रहते थे। उसका दावा है कि इंद्रजीत कौर उसके चाचा की बेटी हैं।

14 साल से कर रहे टाल मटोल

जोगिंदर का कहना है कि जब उसके नाना का देहांत हुआ, तो 2012 में मेयर और उनके परिवार ने उन्हें लखनऊ से वापस दोराहा आकर बसने की सलाह दी। उनके परिवार ने लखनऊ का घर बेचकर दोराहा में नया घर लेने के लिए 12.50 लाख रुपए मेयर के परिवार के खाते में ट्रांसफर किए थे। जोगिंदर का आरोप है कि मेयर के परिवार ने उन्हें न तो दोराहा में घर दिलाया और न ही पैसे वापस लौटाए। वह पिछले 14 साल से अपने पैसे मांग रहा है और कई बार फोन भी कर चुका है, लेकिन पैसे नहीं दिए जा रहे।

मेयर का कहना – वे जोगिंदर को नहीं जानती

मेयर इंद्रजीत कौर का कहना है कि वह जोगिंदर को जानती तक नहीं हैं और वह उनका कजन नहीं है। उनका सिर्फ इतना संबंध है कि वह भी दोराहा से हैं और जोगिंदर के कोई पुराने परिचित दोराहा के होंगे। इसी आधार पर वह खुद को कजन बता रहा है, जो कि सरासर गलत है। मेयर का कहना है कि जोगिंदर सनकी किस्म का है। उसने पहले भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, जबकि उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। वह बार-बार ऐसी हरकतें कर रहा है। मेयर ने बताया कि जोगिंदर ने उन्हें कई बार फोन करके धमकाया। वह फोन कॉल की रिकॉर्डिंग करके और उसका कुछ हिस्सा काटकर सोशल मीडिया पर डालता रहा है। वह काफी समय से ऐसी हरकतें कर रहा है।

Ludhiana-Mayor-Faces-Serious-Allegations-From-Cousin-In-A-Video-Statement-The-Cousin-Claims-Inderjit-Kaur-Is-Failing-To-Return-12-50-Lakh-The-Mayor-Has-Denied-The-Allegations




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023