लुधियाना। लुधियाना के उधम सिंह नगर स्थित बीवीएम स्कूल में टीचर ने 9वीं कक्षा के छात्र के साथ बुरी तरह से पिटाई की। उसकी इस कदर पिटाई की गई कि बच्चे के पेशाब से खून आने लगा। पिटाई के बाद घर पहुंचने पर बच्चे की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अस्पताल दाखिल कराया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टीचर छात्र को पीटता दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, बच्चा क्लास में शरारत कर रहा था। वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि टीचर को 10 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उससे इस मारपीट के लिए जवाब भी मांगा गया है। टीचर से बात भी की गई थी, जिसमें उसने बताया है कि बच्चे उसे डोरेमोन बुला रहे थे। गुस्से में उसने बच्चे को पीट दिया। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने लक्कड़ बाजार के रुपेश बांसल की शिकायत पर हैबोवाल कलां के अनिल अग्रवाल खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका 13 साल का बेटा प्रांशु बांसल बीवीएम स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ता है। वह रोजाना की तरह स्कूल गया था। वहां पर टीचर ने उसे लैब में बंद करके बुरी तरह से पीटा। जिसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)