June 10, 2026 05:58:35

पंजाब सरकार की निवेश बढ़ाने के लिए पहल, 'फास्ट ट्रैक पोर्टल' लॉन्च, इंडस्ट्री से जुड़ी सभी मंजूरी 45 दिन में मिलेंगी

Jun10,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार ने राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और बड़ी कंपनियों को लाने के लिए फास्ट ट्रैक पंजाब पोर्टल शुभारंभ किया है। इस मौके पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मौजूद थे। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल से इंडस्ट्री से जुड़ी सारी मंजूरी 45 दिन में मिलेंगी। कहीं से भी बैठकर यह आवेदन हो पाएगा। सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य में इंडस्ट्री को लाने के लिए पहले से ही सक्रिय है। मोहाली में इन्वेस्ट पंजाब नाम से एक दफ्तर पहले से तैयार है। अगर कोई व्यक्ति अपनी इंडस्ट्री स्थापित करना चाहता है, तो उसे एक बार जमीन आदि देखकर पंजाब के दफ्तर में आवेदन करना होता है। उसके बाद सारी मंजूरियां 15 से 17 दिन में दिलाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया होती है। वहीं, इसी दफ्तर में रजिस्ट्री की सुविधा भी है। वहीं, साइट पर सारी जानकारी अपडेट की जाती है। हालांकि अब ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा पहली बार शुरू हो रही है। इस दौरान कई तरह की मंजूरियां लेनी पड़ती हैं।

88 हजार करोड़ से अधिक का निवेश

पंजाब सरकार का दावा है कि राज्य में अब तक करीब 88 हजार करोड़ का निवेश उनकी सरकार आने के बाद हो चुका है। करीब 4 लाख लोगों को रोजगार मिला है। नई लॉजिस्टिक्स और लॉजिस्टिक्स पार्क नीति लागू की गई है। ग्रीन स्टांप पेपर व सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है। इसके अलावा सरकार ने नियम आसान बनाए हैं। इससे राज्य में निवेश होगा।

Punjab-Governments-Initiative-To-Increase-Investment-Fast-Track-Portal-Launched-All-Industry-Related-Approvals-Will-Be-Available-In-45-Days




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023