June 27, 2026 23:43:23

एसजीपीसी की बैठक में कई प्रस्ताव पास, सीएम मान पर कार्रवाई के लिए डीजीपी से मिलेगा वफ्द, 5-जुलाई को बुलाया विशाल पंथक एकत्र

Jun27,2026 | Enews Team | Punjab

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की विशेष जनरल सभा आज अमृतसर स्थित तेजा सिंह समुंदरी हॉल में आयोजित की गई। बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के संबंध में जारी आदेश का समर्थन करते हुए उसे संगत तक पहुंचाने का फैसला लिया गया। इसी क्रम में एक और प्रस्ताव में कहा गया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर कथित तौर पर झूठे सबूत तैयार कराने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे आरोपों के संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब के डीजीपी से मुलाकात करेगा और मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा। इस के साथ 5 जुलाई 2026 को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में पारंपरिक रीति के अनुसार एक विशाल पंथक एकत्र बुलाने की घोषणा की गई। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न तख्तों के जत्थेदारों, श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथियों, एसजीपीसी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। सभा में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रत्येक क्षेत्र में विशेष प्रचार अभियान चलाकर संगत को श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

आदेशों का पालन करना प्रत्येक सिख का कर्तव्य

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने अपने संबोधन में कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था है और उसके आदेशों का पालन करना प्रत्येक सिख का कर्तव्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें लगातार सिख संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने खालसा पंथ से एकजुट होकर ऐसी कोशिशों का लोकतांत्रिक ढंग से मुकाबला करने का आह्वान किया।

Several-Resolutions-Passed-At-The-Sgpc-Meeting-A-Delegation-Will-Meet-The-Dgp-To-Seek-Action-Against-Cm-Mann-A-Massive-Panthic-Gathering-Has-Been-Called-For-July-5




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023