June 27, 2026 21:05:03

बी.ए. छात्र ने क्लीनिक पर फेंका था पेट्रोल बम, गिरफ्तार, खाते में आए थे 5 हजार रुपए; शहजाद भट्टी से जुड़े मामले के तार

Jun27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। बठिंडा पुलिस ने क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमले के मुख्य आरोपी संदीप सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। वह बीए का छात्र है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। बठिंडा की एसपी पीबीआई हीना गुप्ता ने बताया कि फाजिल्का निवासी संदीप सिंह उर्फ बिल्ला को हाल ही में पकड़ा गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसके खाते में 5,000 रुपये जमा किए गए थे और वह शहजाद भट्टी नामक व्यक्ति के संपर्क में था। यह घटना कुछ दिन पहले बठिंडा के विशाल नगर में भाजपा से जुड़े एक व्यक्ति के क्लिनिक पर हुई थी, जहां कुछ लोगों ने पेट्रोल बम से हमला किया था। पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 की रात करीब 9:42 बजे टैगोर नगर निवासी डॉ. तरसेम गर्ग के विशाल नगर स्थित 'हैनेमन होमियो क्लिनिक' पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल बम फेंका था। इस संबंध में 23 जून 2026 को थाना कोतवाली बठिंडा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और एक्सप्लोसिव एक्ट 1908 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सूचना के आधार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जांच के दौरान, शिकायतकर्ता की पत्नी के बयानों के आधार पर शहजाद भट्टी को भी आरोपी के रूप में नामजद किया गया और केस में बीएनएस की धारा 113 जोड़ी गई। इस वारदात का पता लगाने के लिए एसपी सिटी और एसपी डी की निगरानी में बठिंडा पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर 3 आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद, सीआईए स्टाफ-2 और काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने एक संयुक्त अभियान चलाकर फाजिल्का जिले के गांव खुइयां सरवर निवासी दो आरोपियों, नाखुल कुमार राजपूत (21 वर्ष) और गुरविंदर सिंह उर्फ उल्ली (22 वर्ष) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Ba-Student-Arrested-For-Hurling-Petrol-Bomb-At-Clinic-5000-Had-Been-Deposited-Into-His-Account-Case-Linked-To-Shahzad-Bhatti




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023