March 13, 2026 23:19:39

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक,पंजाब के 5 जिलों में स्कूल बंद:मान-केजरीवाल के प्रोग्राम रद्द, चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट बंद, अंबाला में ड्रोन उड़ाने पर रोक

May7,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब । भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। अटैक में 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हो गए है। पाकिस्तान पर हमले के बाद हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब के 5 जिले अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आज पंजाब में सभी कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। अमृतसर से आज की सभी 22 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

वहीं, अंबाला में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है। कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीमें लोगों के सामान की चेकिंग कर रही हैं। ट्रेन में बैठे यात्रियों के सामान को भी जांचा जा रहा है।

अमृतसर एयरपोर्ट पर सुबह 10 बजे तक सभी फ्लाइट्स कैंसिल अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एहतियात के तौर पर सुबह 10 बजे तक सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को हिदायत दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

  • दोहा से अमृतसर आ रही कतर एयरवेज की फ्लाइट (QTR54B) को पाकिस्तान के एयरोस्पेस से वापस मोड़कर ओमान के मस्कट एयरपोर्ट की ओर भेज दिया गया। यह फ्लाइट रात 2:10 बजे अमृतसर लैंड करने वाली थी।
  • शारजाह से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।
  • पुणे, मुंबई और दिल्ली से अमृतसर आने वाली सभी फ्लाइट्स को सुबह 10 बजे तक के लिए रद्द किया गया है।

Air-Strike-On-Pakistan-Schools-Closed-In-5-Districts-Of-Punjab-Mann-Kejriwals-Programs-Cancelled-Chandigarh-Amritsar-Airports-Closed-Drone-Flying-Banned-In-Ambala




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023