May 9, 2026 15:54:31

तमिलनाडु में Tvk को मिला Cpi और Cpi (m) का समर्थन, एक्टर विजय का सीएम बनना लगभग तय

May8,2026 | Enews Team | Tamilnadu

डेस्क, तमिलनाडु

तमिलनाडु में एक्टर विजय का मुख्यमंत्री लगभग तय है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को CPI और CPI(M) ने समर्थन देने की घोषणा कर दी है। सूत्रों का दावा है कि विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) भी विजय को समर्थन देने को तैयार है।

TVK ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीती हैं। दो सीटों पर विजय जीते हैं। उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में बहुमत के लिए 11 विधायक और चाहिए। कांग्रेस के 5 विधायक पहले ही TVK को समर्थन दे चुके हैं। CPI, CPI (M) और VCK के पास 2-2, कुल 6 विधायक हैं।

ऐसे में TVK को सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 विधायकों की संख्या पूरी हो गई है। इस बीच, TVK चीफ विजय ने आज लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले 6 और 7 मई को भी वे राज्यपाल से मिले थे।

6 मई को विजय ने आर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन तब उनके पास सिर्फ 113 विधायकों का समर्थन था। 7 मई को राज्यपाल ने विजय से कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाने के बाद भी वे उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।

Tvk-Secures-Support-From-Cpi-And-Cpi-M-In-Tamil-Nadu-Actor-Vijay-Rise-To-Chief-Ministership-Is-Virtually-Assured




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023