May 9, 2026 16:38:48

पंजाब में मौसम का मिजाज बदला, 11 और 12 मई को पड़ सकती है बारिश, येलो अलर्ट जारी

May9,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। पंजाब में गर्मी की तपिश के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों साझा की हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन आने वाले दो से तीन दिन लोगों को एक बार फिर उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। लुधियाना PAU मौसम विज्ञान की अधिकारी डॉ.पवनीत कौर किंगरा ने आने वाले दिनों के लिए विशेष बुलेटिन जारी किया है। उन्होंने बताया कि हालांकि अभी दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है लेकिन 11 मई से मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल का अधिकतम तापमान 35°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2°C कम है। वहीं,न्यूनतम तापमान 22.5°C रहा, जो सामान्य से 0.5°C अधिक है। रातें फिलहाल सामान्य बनी हुई हैं, लेकिन दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि 11 और 12 मई पंजाब के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। इसके लिए विभाग ने येलो अलर्ट'जारी किया है। 11 तारीख को उत्तरी,उत्तर-पूर्वी और कुछ दक्षिणी जिलों में असर दिखेगा। वहीं 12 मई को मध्य (Central) और उत्तरी पंजाब के जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

सेहत पर भारी पड़ सकता है बदलता मौसम

लगातार हो रहे इस बदलाव पर चिंता जताते हुए मौसम विभाग ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉ. कौर के मुताबिक, इस सीजन में मौसम काफी अस्थिर रहा है। कभी अचानक गर्मी और फिर बारिश से होने वाली गिरावट सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसे में खासकर बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आंकड़ों की बात करें तो पंजाब में मई महीने की औसत बारिश 23.3 mm होती है। इस साल अब तक 22.4 mm बारिश पहले ही दर्ज की जा चुकी है। चूंकि 11 और 12 मई को फिर से बारिश के आसार हैं, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार मई की बारिश अपने सामान्य औसत आंकड़े को पार कर जाएगी।

Weather-Changes-In-Punjab-Rain-Is-Expected-On-May-11-And-12-Yellow-Alert-Issued




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023