May 9, 2026 15:55:42

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा व अन्य के ठिकानों पर फिर से ईडी की छापामारी

May9,2026 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, चंडीगढ़

जहां खरड़ के वेस्टर्न टावर पर शुक्रवार रात करीब 12 बजे ईडी की छापेमारी समाप्त होने के बाद, दूसरी और आज सुबह मोहाली के सेक्टर 2 स्थित मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ आवास के अलावा कई अन्य जगहों पर ईडी की टीम 20 गाड़ियों में भरकर पहुंची। जिसमें भारी स्तर पर केंद्रीय पुलिस फोर्स भी मौजूद है। सूत्र बताते हैं कि ईडी संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों से संबंधित पीएमएलए, 2002 के तहत उनकी संस्थाओं के 4 परिसरों पर तलाशी अभियान चला रही है। यह तलाशी चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में की जा रही है। इन परिसरों में संजीव अरोरा का आधिकारिक आवास भी शामिल है, जो उन्हें मंत्री के रूप में आवंटित किया गया था। ईडी ने दिल्ली, गुड़गांव और चंडीगढ़ में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के कार्यालय परिसर और संजीव अरोरा के घर सहित 5 परिसरों पर छापे मारे हैं। ईडी ने संजीव अरोरा द्वारा अपनी कंपनी के माध्यम से 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद और उसके बाद दुबई से भारत तक अवैध रूप से धन के राउंड-ट्रिप निर्यात के जरिए बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला उजागर किया था। ईडी सूत्रों के अनुसार, फर्जी आईटीसी का दावा करने और निर्यात क्रेडिट पर जीएसटी वापसी और ड्यूटी ड्रॉबैक प्राप्त करने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से कई फर्जी जीएसटी खरीद बिल प्राप्त किए गए थे, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान और व्यक्तिगत लाभ हुआ। ये जानकारी IANS एजेंसी ने साझा की है। करीब दो सप्ताह पहले ही ईडी की टीम की ओर से संजीव अरोड़ा के गुड़गांव, लुधियाना और चंडीगढ़ स्थित व्यापारिक ठिकानों पर छापामारी की गई थी। बताया जा रहा है कि इन दोनों छापामारी का आपस में इंटर कनेक्ट हो सकता है।

नितिन गोहिल के फ्लैट पर चली थी 40 घंटे की रेड

आपको बता दे की मोहाली के वेस्टर्न टावर के नवमी मंजिल में वीरवार से सुबह से ईडी की रेड जारी थी और करीब 40 घंटे चली इस रेड में एक करोड रुपए कैश की बरामदगी की गई है लेकिन वहीं दूसरी ओर वेस्टर्न टावर की नौवीं मंजिल से नोटों से भरे दो बैग नीचे फेंकने के मामले में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नोटों से पूरी तरह भरे यह बैग उसी समय नौवीं मंजिल से नीचे फेके गए जब ed की टीम यहां पहुंची थी। बताया जा रहा है कि जैसे यह बैग जमीन पर गिरे उसमें से 500 की नोटों के कुछ बंडल बाहर जमीन पर भी बिखर गए थे। यह छापामारी आईटी कारोबारी नितिन गोहिल के फ्लैट पर की गई थी जो की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजवीर घुम्मन के बेहद नजदीकी बताए जाते हैं। एड की छापामारी का यह पूरा मामला फर्जी तरीके से चेंज ऑफ़ लैंड यूज़ जमीन मालिकों और ग्राहकों के साथ करोड रुपए की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। ------------ पंजाब सीएम सहित अन्य नेताओं की आई कड़ी प्रतिक्रिया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोरा और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस छापामारी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा कि इसे भाजपा का षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस भी राज्य में चुनाव होने होते हैं , वहां 6- 8 महीने पहले केंद्रीय एजेंसी के सहारे इसी तरह की छापामारी करके अपना जाल बिछाने की कोशिश करती है। वही आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने भी इसे भाजपा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह गुरुओं पीरों व फकीरों की धरती है और यहां पर जब औरंगजेब जैसे शासक लोगों को नहीं झुका पाए तो भाजपा इन केंद्रीय एजेंसियों के बलबूते कैसे झुका सकती है।

Ed-raids-the-premises-of-cabinet-minister-sanjeev-arora-and-others-again




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023