पंजाब। पंजाब के कैबिनेट मंत्री और सबसे पावरफुल मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम की ओर से मोहाली स्थित उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया है। सुबह से इंफोर्समेंट टीम की ओर से उन्हें घर पर डिटेन किया था और अब उन्हें गिरफ्तार किए जाने की सूचना आ रही है। बताया जाता है कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की यह टीम उन्हें दिल्ली हेड क्वार्टर लेकर जाएगी। जिस लिहाज से ईडी की टीम बड़ी संख्या में केंद्रीय पुलिस बल के साथ मंत्री संजीव अरोड़ा के निवास पर पहुंची थी उसे सुबह से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि आज अरोड़ा की गिरफ्तारी न कर ली जाए और यह बात अब सच साबित हो गई है। ईडी की ओर से आज सुबह ही मीडिया को एक नोटिस का सर्कुलर किया था, जिससे मामले की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा था। हालांकि चर्चा है की पिछले दिनों मंत्री अरोड़ा के इलावा कई कारोबारियों पर भी विभाग ने रेड की थी। जिसके चलते अब वह भी राडार पर है। जलद उन पर भी एक्शन हो सकता है। आपको बता दें कि ईडी ने दिल्ली, गुड़गांव और चंडीगढ़ में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के कार्यालय परिसर और संजीव अरोरा के घर सहित 5 परिसरों पर छापे मारी की थी। ईडी ने संजीव अरोरा द्वारा अपनी कंपनी के माध्यम से 100 करोड़ रुपये से अधिक के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी खरीद और उसके बाद दुबई से भारत तक अवैध रूप से धन के राउंड-ट्रिप निर्यात के जरिए बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला उजागर किया था। ईडी सूत्रों के अनुसार, फर्जी आईटीसी का दावा करने और निर्यात क्रेडिट पर जीएसटी वापसी और ड्यूटी ड्रॉबैक प्राप्त करने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से कई फर्जी जीएसटी खरीद बिल प्राप्त किए गए थे, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान और व्यक्तिगत लाभ हुआ।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)