May 9, 2026 15:54:46

पाक जासूस यूट्यूबर ज्योति की बेल 2 बार खारिज, अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुआ था एक्शन

May8,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तारी की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी। ज्योति करीब एक साल से हिसार जेल में बंद है। दो बार उसकी जमानत याचिका रद्द हो चुकी है। ऐसे में अब उसने बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू की है। उसके वकील रविंद्र सिंह ढुल का कहना है कि जासूसी के आरोपों में पकड़े गए हरियाणा और पंजाब के 2 युवकों को जमानत मिल चुकी है। ज्योति केस में इसको भी आधार बनाकर जमानत के लिए याचिका लगाई जाएगी। इन दोनों पर भी पुलिस ने सीक्रेट एक्ट की धारा लगाई थी। बता दें कि भारत की पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक के बाद जासूसी के शक में हरियाणा और पंजाब से कई जासूस पकड़े जा चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 11 दिन में ही 7 जासूस दोनों राज्यों से पकड़े गए थे। इसमें सबसे चर्चित केस हिसार से पकड़ी गई जासूस ज्योति मल्होत्रा का रहा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पकड़े गए थे जासूस

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा और पंजाब से कई जासूस पकड़े गए थे। सबसे पहले 8 मई को मालेरकोटला में 2 जासूस पकड़े गए। 13 मई को पानीपत से नोमान इलाही गिरफ्तार हुआ। इसके बाद पुलिस ने हिसार, नूंह, कैथल और जालंधर से गिरफ्तारियां कीं। इन सभी की गिरफ्तारियों के बाद कुछ कॉमन चीजें सामने आई हैं। इसमें जासूसी के 6 आरोपियों के वीजा को लेकर नई दिल्ली में पाकिस्तानी एंबेसी से संपर्क हुआ। हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के तो पाकिस्तानी एंबेसी अधिकारी दानिश से लिंक तक मिले। इन सभी ने पाकिस्तान की यात्रा भी की। खास बात ये भी है कि ये सभी 20 से 35 साल की उम्र के यानी युवा हैं। इस उम्र में पैसे और हनीट्रैप के लालच से फंसाना आसान है। वहीं सभी मिडिल क्लास फैमिलीज से हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान से जुड़े लोगों पर नजर थी। इनकी कॉल और चैटिंग को इंटरसेप्ट किया गया तो इनके पाकिस्तानी जासूस होने का पता चला। इसके बाद इन्हें अरेस्ट कर लिया गया।

Pak-Spy-Youtuber-Jyotis-Bail-Has-Been-Rejected-Twice-And-She-Will-Now-Go-To-The-Supreme-Court-The-Action-Was-Taken-After-Operation-Sindoor




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023