पंजाब कैबिनेट के विस्तार के बाद अब किस किस विधायक के खाते में कौन सा डिपार्टमेंट रहेगा, इसका भी खुलासा हो गया है। डा. रवजोत सिंह नए लोकल बॉडी मंत्री होगे। वे इसके साथ साथ पार्लियामेंटरी अफेयर्स का भी कार्यभार देखेंगे। नए कैबिनेट मंत्री को बांटे गए डिपार्टमेंट में सबसे बड़ी लॉटरी लुधियाना से मंत्री बने हरदीप सिंह मुंडिया की लगी है। जिन्हें रेवेन्यू के साथ साथ हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट का कार्यभार साथ दिया गया है। बड़ी बात है कि इससे पहले हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट का कार्यभार कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा देख चुके हैं, लेकिन करीब एक साल पहले पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उनसे ये डिपार्टमेंट वापिस लेकर अपने पास रख लिया था। लेकिन अब नई कैबिनेट के विस्तार के बाद ये अहम विभाग हरदीप सिंह मुंडिया के खाते में आ गया है। मुंडियां इन विभागों के अलावा वॉटर सप्लाई एंड सैनिटेशन व रिहैबलिटेशन एंड डिजस्टर्स मैनेजमेंट का भी कार्यभार देखेंगे। जबकि तरुणप्रीत सिंह सोंध को टूरिज्म, इंडस्ट्री एंड कार्मस, लेबर हास्टपिटैलिटी, इंवेस्टमेंट परमोशन व रुलर डेवलपमेंट एंड पंचायत जैसे अहम डिपार्टमेंट का जिम्मा सौंपा गया हैं। जबकि जालंधर से विधायक बनकर मंत्री बने महिंदर भगत को डिफेंस, फ्रीडैम फाइटर व होर्टिक्लचर विभाग दिए गए हैं।जबकि बरिंदर कुमार गोयल को माइनिंग, वॉटर रिसोर्स डिपार्टमेंट का जिम्मा दिया गया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)