यशपाल शर्मा
लुधियाना। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य की महिला विंग के लिए नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न पदों पर महिला नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी सूची के अनुसार प्रिंसिपल इंदरजीत कौर को स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। उनके अलावा कई अन्य महिला नेताओं को भी प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। प्रमुख नियुक्तियां स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, सीमा सोढ़ी, भूपिंदर कौर, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट गुरप्रीत कौर, एडवोकेट सिमरनजीत कौर, राजदीप कौर, बिंदिया मदान, जोन इंचार्ज (दोआबा) कंचन देओल, स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी बलविंदर कौर (कपूरथला), जगजीत कौर, भजन कौर, हरजिंदर कौर, सरबजीत कौर, माइटी डीन, बलजीत कौर, खुशबू बंसल, मनदीप कौर खांबे, शमा फारूकी हैं। पार्टी की ओर से जारी इस सूची में महिला विंग को और मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
---
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)