July 28, 2026 19:00:36

लुधियाना में वकील भाईचारे का विरोध तेज, डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया, एलएडीसी प्रणाली में बदलाव की मांग

Jul28,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) प्रणाली के विरोध में जिला कचहरी के वकीलों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। लंबे समय से जारी हड़ताल और भूख हड़ताल के बीच मंगलवार को बड़ी संख्या में वकीलों ने रोष मार्च निकाला। वकील मार्च करते हुए डिप्टी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार और एलएडीसी प्रणाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर पहुंचे वकीलों ने डीसी दफ्तर के बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लिखित आश्वासन के बिना हड़ताल खत्म नहीं होगी। प्रदर्शनकारी वकीलों के प्रतिनिधि ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्ष 1987 से लागू लीगल एड नीति के तहत 100 से 125 वकील पैनल में शामिल होकर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराते थे। उनका आरोप है कि नई एलएडीसी नीति के तहत सरकार ने इस संख्या को घटाकर केवल 8 से 10 वकीलों तक सीमित कर दिया है। वकीलों ने आरोप लगाया कि एलएडीसी के तहत नियुक्त वकील सीधे तौर पर न्यायपालिका और सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे मुकदमों में निष्पक्ष सुनवाई और जिरह (क्रॉस-एग्जामिनेशन) की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। वकीलों ने दावा किया कि इस व्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में मामलों में आरोपितों को नुकसान उठाना पड़ रहा है और सजा की दर बढ़ रही है।

युवा वकीलों का भविष्य अधर में

 वकीलों ने कहा कि इस नीति के लागू होने से कचहरी में नए आने वाले युवा वकीलों की प्रैक्टिस प्रभावित हो रही है। उनका आरोप है कि इससे युवा अधिवक्ताओं को सीखने और अनुभव हासिल करने के अवसर भी कम हो रहे हैं। वकीलों ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक स्तर पर बातचीत जारी है और कुछ मांगों पर सहमति भी बनी है। हालांकि, उनका कहना है कि जब तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक उनकी हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Protests-By-The-Legal-Fraternity-Intensify-In-Ludhiana-A-Sit-In-Was-Held-Outside-The-Dc-Office-Demanding-Changes-To-The-Ladc-System




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023