May 21, 2026 05:11:55

केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्‌टू का मान पर विवादास्पद बयान, पंजाब सीएम को बताया आईएसआई एजेंट; कहा- पीएम के काम में बाधा डालना मकसद

May20,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सीएम भगवंत मान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने उन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट करार दिया है। उन्होंने कहा, "आईएसआई के कहने पर हमारे देश को खतरे में डालना चाहता है और प्रधानमंत्री जी के काम में बाधा डालना चाहता है। लोगों को मैं कहना चाहता हूं कि इस पर नज़र रखो।" केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज चंडीगढ़ में थे। इस दौरान वह बलटाना में एक प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने पहुंचे थे। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा कि सीएम भगवंत मान पीएम की विदेश यात्राओं पर तंज कस रहे हैं, तो इसके जवाब में उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा, "तू प्राइम मिनिस्टर की बराबरी करता है? नहीं, तू प्राइम मिनिस्टर के बराबर काम कर लेगा? देश का प्रधानमंत्री है वह, उसने दुनिया में जाना ही है। अगर वह दुनिया में नहीं जाएगा, तो दुनिया में कैसे तेल और गैस की ये चीजें हल करेगा? वह यूएई गए, उन्होंने वहां कहा कि यहां हमारा स्टॉक जमा करो।" केंदीय मंत्री ने आगे कहा, "छोड़ो यार, एक मिनट, एक गंभीर (सीरियस) बात है यार। प्रधानमंत्री जी अगर देश के नाते कहीं जाते हैं, तो वहां देश जाता है। इस वजह से यह बहुत-बहुत गंभीर बात है। यह कहीं न कहीं... मुझे नहीं पता अयाली का, पर मैं यह बात कहना चाहता हूं कि यह आदमी आईएसआई (ISI) का एजेंट है। आईएसआई के कहने पर हमारे देश को खतरे में डालना चाहता है और प्रधानमंत्री जी के काम में बाधा डालना चाहता है। लोगों को मैं कहना चाहता हूँ कि इस पर नज़र रखो।" जब मीडिया ने सवाल किया, "कौन जी कौन?" तो बिट्टू ने जवाब दिया, "यह भगवंत मान। चलो बस।"

Union-Minister-Of-State-Bittu-Manns-Controversial-Statement-Calling-Punjab-Cm-An-Isi-Agent-Said-The-Aim-Was-To-Obstruct-The-Pms-Work




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023