डेस्क, लुधियाना
किचलू नगर मेन रोड पर पुलिस चौकी के लगभग सामने कोठी को तोड़ कर इसमें दुकानें निकालने को लेकर विवादों में घिरे प्रॉपर्टी मालिक ने अब नया पैंतरा चल दोबारा से कंस्ट्रक्शन शुरु कर दी है। आपको बता दें नगर निगम जहां इस काम को दो बार बंद करवा चुका है और वहीं एक बार जेसीबी के जरिए यहां खडे़ किए गए पिल्लरों को भी तोड़ चुका है। लेकिन अब की बार प्रॉपर्टी मालिक की ओर से नगर निगम को एक एफिडेविट दिया, जिसमें उसने कबूला है कि वे मौके पर रिहायशी कंस्ट्रक्शन ही करेगा। उसकी ओर से ये एफिडेविट एमटीपी विजय कुमार को दिया गया है और इसके बाद उक्त निर्माण को हरी झंड़ी दे दी गई। ये कंस्ट्रक्शन सड़क पर आते जाते किसी की नजर में न आए, इसके लिए प्रॉपर्टी मालिक की ओर अपने निर्माण एरिया में हरे रंग के कपडे़ का पर्दा लगा ये काम शुरु कर दिया गया है। आपको बता दें कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की और से ये प्लॉट रिहायशी अलॉटमेंट के तौर पर अलॉट किया गया था और पिछले करीब 40 से साल से अधिक समय से यहां पर कोठी बनी हुई थी। लेकिन अब इस कोठी में तोड़फोड़ कर इसमें चार से पांच दुकानें निकालने को लेकर ये पूरा विवाद खड़ा हुआ था। वहीं इस बारे में एटीपी हरविंदर सिंह हन्नी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बिल्डिंग मालिक का रिहायशी नक्शा पास है और उसकी ओर से रिहायशी निर्माण का एफिडेविट देने के बाद ये काम शुरु किया गया है और अगर मौके पर कार्मशियल निर्माण चेकिंग में सामने आएगा तो उसे तुरंत गिराया जाएगा।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)