पंजाब। फिरोजपुर रोड स्थित महाराजा मेंशन में सोमवार की रात बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के नाम रही। मौका था शहर के एक नामी समाजसेवी के बेटे के कॉकटेल फंक्शन का, जहां नोरा फतेही ने अपनी कातिलाना अदाओं और डांस मूव्स से समां बांध दिया। नोरा को अपने बीच पाकर मेहमान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हो रहे थे। बाउंसरों ने मुश्किल से भीड़ को संभाला। इसके बाद लोगों ने नोरा के साथ डांस किया और नोरा पर फिल्माए ‘ओ साकी साकी’ और ‘ओह मामा तेतेमा’ जैसे गाने भी गाए। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शहर की करीब 700 नामी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सिंगर सहर भाटिया की सुरीली आवाज के साथ हुई, जिन्होंने अपनी गायिकी से माहौल बनाया। हालांकि, जैसे ही नोरा फतेही ने स्टेज पर एंट्री ली, पूरा हॉल तालियों और शोर से गूंज उठा। नोरा ने अपने सिग्नेचर स्टेप्स और मनमोहक स्टेज परजेंस से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सेल्फी की मची होड़, सुरक्षा घेरे में रहीं एक्ट्रेस
नोरा की परफॉर्मेंस के दौरान वहां मौजूद मेहमान और बच्चे उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। हर कोई इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करना चाहता था। हालांकि, सुरक्षा कारणों और टाइट शेड्यूल की वजह से नोरा ने केवल अपनी तय परफॉर्मेंस दी और उसके तुरंत बाद वे वहां से रवाना हो गईं। वह फंक्शन में करीब 40 मिनट तक रुकी थीं। शहर के सामाजिक हलकों में बेहद लोकप्रिय समाजसेवी लड्डू ने इस जश्न का आयोजन किया था। अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए रखी गई इस कॉकटेल पार्टी की चर्चा अब पूरे लुधियाना में हो रही है। आयोजन में खान-पान से लेकर सजावट तक, हर चीज में रॉयल टच नजर आया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)