April 21, 2026 18:53:43

वृंदावन नाव हादसा में जिला प्रशासन ने लुधियाना और जगराओं में समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित किए

- बेहतर तालमेल के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों की विशेष टीमें वृंदावन रवाना – डिप्टी कमिश्नर लुधियाना

लोगों से अफवाहें न फैलाने और घबराहट से बचने की अपील

Apr10,2026 | Enews Team | Ludhiana


डेस्क, लुधियाना, 10 अप्रैल


वृंदावन (उत्तर प्रदेश) में हुए दुर्भाग्यपूर्ण नाव हादसे के संबंध में डिप्टी कमिश्नर लुधियाना श्री हिमांशु जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहें न फैलाएं और न ही किसी प्रकार की घबराहट पैदा करें, क्योंकि जिला प्रशासन लुधियाना तथा पंजाब सरकार पहले से ही वृंदावन के अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हैं।


उन्होंने बताया कि लोगों की सहायता के लिए जगराओं के साथ-साथ जिला मुख्यालय लुधियाना में 24×7 समर्पित हेल्पलाइन स्थापित की गई हैं। इनमें 01624-223226 (एसडीएम जगराओं कार्यालय) और 0161-2403100 (डिप्टी कमिश्नर कार्यालय लुधियाना) शामिल हैं।


उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही यह घटना जिला प्रशासन के संज्ञान में आई, बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों की विशेष टीमें तुरंत वृंदावन के लिए रवाना कर दी गईं।


उन्होंने एक बार फिर लोगों से इस संकट की घड़ी में एकजुट रहने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।

District-Administration-Sets-Up-Dedicated-Control-Rooms-In-Ludhiana-And-Jagraon-In-The-Wake-Of-The-Vrindavan-Boat-Accident




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023