April 21, 2026 19:01:02

निगम और ग्लाडा अफसरों ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना हैबोवाल में बनवा डाली इलीगल कॉलोनी

- इलीगल कॉलोनी में लग रहे बिजली का मीटर, बन रही डेड दर्जन से अधिक कोठियां

Apr6,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

लुधियाना के हैबोवाल कलां में नगर निगम और ग्लाडा के अफसरों ने मिलकर इलीगल कॉलोनी बनवा डाली। यह सुनकर थोड़ा आपको ताज्जुब हुआ होगा, लेकिन सच्चाई कुछ इसी तरह की है। अफसोस की सेटिंग का खेल है कि नगर निगम की हद के एकदम साथ में हैबोवाल चूहूरपुर रोड पर काटी गई। इस इलीगल कॉलोनी में नगर निगम और ग्लाडा के अफसर मोटी रिश्वत के खेल में जानबूझकर ये तह करने को राजी नहीं कि यह इलीगल कॉलोनी उनकी हद में आती है या नहीं । पिछले 6-8 महीनों में इस इलीगल कॉलोनी में पहले सीवरेज डाला गया और उसके बाद बिजली के खंभे भी खड़े कर दिए गए । वहीं अब मौके पर धड़ल्ले से डेढ़ दर्जन के करीब कोठियां बिना नक्शे के बन रही है। 

बड़ी बात है कि नियमों के तहत 2018 के बाद बनने वाली इलीगल कॉलोनी की ना तो रजिस्ट्री हो सकती है और ना ही ऐसी इलीगल कॉलोनी में बिजली के मीटर लग सकते हैं, लेकिन यह बातें शायद इस कॉलोनी पर लागू नहीं होती। पिछले कुछ समय से इस कॉलोनी में बिजली के मीटर लगने की समस्या आ रही थी लेकिन पिछले दो महीने में मोटे रुपयों के लेनदेन के बाद इस कॉलोनी में बिजली के मीटर भी लग गए और सैंपल के तौर पर कोठियां भी तैयार कर दी गई।

 बड़ी बात है कि कभी इस कॉलोनी को नगर निगम के दायरे में बताया जाता है तो कभी इस कॉलोनी की जमीन ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी की हद में बताई जाती है। इसी बात का फायदा कॉलोनाइजर की ओर से भी उठाया जा रहा है। ग्लाडा के अफसर इस कॉलोनी को नगर निगम का हिस्सा बता छोड़ जाते हैं तो वहीं नगर निगम के अधिकारी इसे ग्लाडा के हिस्से में बता अपनी फीस ले लौट जाते हैं। 

करोड़ों रुपए की EDC और CLU की चोरी

हैंबोवाल में चूहूरपुर रोड पर काटी गई यह कॉलोनी करीब 3.5 एकड़ में काटी गई है। जिसमें करोड़ों रुपए के एडीसी और सीएलयू व लाइसेंस फीस की चोरी की गई है। किसी भी जमीन पर कॉलोनी काटने से पहले इसका एक लेआउट प्लान नगर निगम या ग्लाडा को सबमिट करना होता है । जिसके तहत एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज (EDC) और चेंज ऑफ़ लैंड (CLU) का चार्ज कॉलोनाइजर से लिया जाता है। इलीगल कॉलोनियां ना काटी जाए, इसके लिए पंजाब सरकार की ओर से जून 2025 से इलीगल कॉलोनी को रेगुलराइज करवाने की फीस में बड़ी वृद्धि की जा चुकी है। इसके अलावा रेगुलेशन में लाइसेंस फीस, नक्शा फीस, सेस, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड जैसे चार्ज लिए जाते है।

 बिना एनओसी आखिर कैसे लगा डाले कॉलोनी में बिजली के मीटर

आपको बता दें कि पंजाब सरकार जारी हिदायतों मुताबिक साल 2018 के बाद काटी गई इलीगल कॉलोनी की जमीन के खसरों में रजिस्ट्री नहीं करवाई जा सकती और वही ऐसी इलीगल कॉलोनी में बिजली के मीटर भी पावरकाम की ओर से नहीं लगाए जाने की हिदायतें की गई है, लेकिन इसके बावजूद उक्त इलीगल कॉलोनी में बिजली के खंभे खड़े कर दिए गए हैं और वही यहां पर पिछले दो महीनों में बनी कोठियों में बिजली के मीटर भी लगा दिए गए हैं। इससे यह बात साफ है कि इस इलीगल कॉलोनी में बड़े स्तर पर सेटिंग का खेल जारी है। जिसमें सरकारी अफसरों की ओर से मोटी रिश्वत लेकर इलीगल कामों को हरी झंडी दी जा रही है। नगर निगम के मेन सीवर से जोड़ा कॉलोनी का इलीगल सीवरेज भले ही नगर निगम के सरकारी खजाने में इस इलीगल कॉलोनी को बनाने के एवज में ₹1 तक सरकारी खजाने में जमा नहीं हुआ, लेकिन इसके बावजूद इस इलीगल कॉलोनी का सीवरेज नगर निगम के मेन सीवर से जोड़ दिया गया है । आपको बता दें कि इसी कॉलोनी के साथ नगर निगम की हद में आते इलाके विजयनगर की गलियां लगती है। ऐसे में इस कॉलोनी की ओर से बिना सरकारी फीस चुकाए नगर निगम की सभी सुविधाओं का फायदा अगले महीनों में जमकर लिया जाएगा। 

-----------

वही इस बारे में जब एमटीपी विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके भी ध्यान में आया है और संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टर को से इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है । बिल्डिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंचे साइट का जायजा लेगी और यह कॉलोनी निगम के हद में आती है या ग्लाडा की इस रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई होगी।

Corporation-And-Glada-Officials-Defrauded-The-Government-Of-Crores-Of-Rupees-And-Got-Illegal-Construction-Done-In-Haibowal




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023