April 21, 2026 17:59:46

पंजाब बजट सेशन, बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी, वडिंग समेत कई नेता हिरासत में; गवर्नर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Mar6,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब विधानसभा का बजट सेशन शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने अभिभाषण दिया, उनकी स्पीच में कुल 146 पॉइंट थे। जिन्हें उन्होंने 1 घंटा 4 मिनट में पूरा किया है। इसके बाद दोपहर 2 बजे फिर से सदन की कार्रवाई शुरु हुई, जिसमें कई हस्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें टेक्सला टीवी के संस्थापक राजा सिंह ओबेरॉय, एचके दुआ समेत कई हस्तियां शामिल हैं। AAP विधायक सुखविंदर सिंह सुखी ने स्पीकर से मांग रखी कि ईरान में मारे गए लोगों के लिए शोक प्रस्ताव रखा जाए। इसके बाद सदन को 8 मार्च सुबह 10 बजे तक स्थगित कर दिया गया। उधर, सेक्टर-15 में कांग्रेस दफ्तर के पास AAP सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग करके उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने उनपर पानी की बौछारें में छोड़ी। इसके बाद पुलिस ने पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, जरा सिंह, बलबीर सिंह सिद्धू समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। इन सभी को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन 11 में ले जाया गया। कांग्रेस नेता रंधावा ने गिरफ्तारी नहीं दी, वह अपनी गाड़ी में बैठकर दूसरी सड़क से चले गए।

वंदे मातरम् न होने पर गवर्नर ने स्पीकर को टोका

सुबह गवर्नर के भाषण से पहले जैसे ही राष्ट्रगान संपन्न हुआ। लेकिन जब वंदे मातरम् नहीं हुआ तो गवर्नर ने स्पीकर को टोकते हुए कहा- स्पीकर साहिब वंदे मातरम् शुरू या आखिर में जरूर होना चाहिए, यह केंद्र का फैसला है। गवर्नर ने सत श्री अकाल कहकर संबोधन शुरू किया। उनके अभिभाषण शुरू करते ही कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया। गवर्नर ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कांग्रेसी नहीं रुके। गवर्नर ने फिर रोकने की कोशिश की तो कांग्रेसियों ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि गवर्नर बोलते रहे और उन्होंने AAP सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। गवर्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंसर राहत योजना के तहत कैंसर के इलाज करवाने वाला पंजाब पहला राज्य बन गया है। जिसमें सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज के बदले वित्तीय मदद दी जाती है। इससे पहले CM भगवंत मान ने सचिवालय में मीटिंग के बाद कहा कि इसमें बजट पास कर दिया है। इसे 8 मार्च को पेश किया जाएगा।

Punjab-Budget-Session-Congress-Protests-Outside-Police-Use-Water-Cannons-Vading-And-Several-Other-Leaders-Detained-Governor-Lists-Government-Achievements




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023