April 21, 2026 19:20:59

साउथ महिला विधायक के खासमखास बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर लोकल बाडी मंत्री का एक्शन, अबोहर किया गया तबादला

Mar3,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

अमृतसर नगर निगम के साथ साथ लुधियाना नगर निगम में बताैर बिल्डिंग इंस्पेक्टर का चार्ज देखकर रहे नवनीत खोखर पर लोकल बाडी मंत्री संजीव अरोड़ा की ओर से बड़ा एक्शन लेते हुए खोखर को लुधियाना नगर निगम से हटा दिया गया है और उन्हें अबोहर नगर निगम में बतौर बिल्डिंग इंस्पेक्टर अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। लोकल बॉडी डायरेक्टर कुलवंत सिंह की ओर से इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि नवनीत खोखर नगर निगम जोन सी में बिल्डिंग इंस्पेक्टर का चार्ज देख रहे थे और उनके खिलाफ इल्लीगल बिल्डिंगें व इल्लीगल कालोनियां बनवाने जैसी कईं शिकायतें लगातार आ रही थी। वे पूर्व नॉन टेक्नीकल एमटीपी रणजीत सिंह के बेहद खास थे और उनके कार्यकाल से लेकर अब तक दर्जनों इल्लीगल बिल्डिंगें बनाने की शिकायतें सरकार तक पहुंच रही थी। बताया जाता है कि कुछ इल्लीगल निर्माण का एक मामला लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा के पास भी पहुंचा था और इसके बाद उन पर ये कड़ी कार्रवाई करते हुए तबादले का एक्शन लिया गया। अब खोखर को जहां नगर निगम अमृतसर का पक्का चार्ज देखना है तो वहीं चार दिन उन्हें अबोहर नगर निगम में भी लगाने होंगे। लेकिन अगर तबादला ही इल्लीगल बिल्डिंग बनाने वाले अफसरों कार्रवाई है तो निगम में ऐसे बहुत से अफसर हैं जो करोड़ों रुपए इल्लीगल बिल्डिंग बनवा कर अपनी जेबें में डाल चुके हैं और अब अगर उनका तबादला भी कर दिया जाए, तो वे खुशी खुशी कुछ समय लुधियाना से बाहर लगाने को तैयार हैं। 

--------

साउथ एमएलए के बेहद खास थे एटीपी खोखर

आपको बता दें कि नवनीत खोखर साउथ एमएलए राजिंदर कौर छीना के बेहद खास थे और उकत महिला विधायक के आशीर्वाद से ही खोखर जोन सी में धड़लले से इल्लीगल कालोनियां व इंडस्ट्रियल बिल्डिंगें बनवा रहे थे। यहां ये भी बताना जरुरी है कि विधायक छीना जोन सी के तहत बनने वाली इल्लीगल बिल्डिंग व कालोनियों को लेकर पहले निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल को लगातार शिकायत करती थी, लेकिन नवनीत खोखर के विधायक छीना से संपर्क में आने के बाद निगम कमिश्नर को स्थानीय एमएलए के फोन आने तक बंद हो गए। ये खुुलासा खुद निगम कमिश्रर आदित्य डेचलवाल ने बिल्डिंग इंस्पेक्टरों की एक मीटिंग में किया था। 

Local-Bodies-Minister-Takes-Action-Against-South-Mla-Special-Building-Inspector-Transfers-Him-To-Abohar




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023