पंजाब। पंजाब के बरनाला में शनिवार को कांग्रेस की रैली हुई। इसमें राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर नेताओं को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को मैसेज देना चाहता हूं कि काम टीम वर्क से होता है। एक प्लेयर गेम नहीं जीत सकता है। हमारे पास पूरी टीम बैठी है। मैं कांग्रेस के सभी लीडरों को मैसेज देना चाहता हूं कि टीम प्लेयर बनो। वरना आपको रिजर्व में बैठा देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि चाहे आप कितने भी बढ़े हो, पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। आप टीम प्लेयर बनो। नहीं बने तो मैं और खड़गे आपको ठीक कर देंगे। यहां सारे सीनियर नेता बैठे हैं। मैं इनको बताना चाहता हूं कि हमारी सच्ची शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं। जो भी होगा पंजाब में इनकी रिस्पेक्ट से होगा।
कांग्रेस की गुट्टबाजी जग जाहिर
बता दें कि कांग्रेस पार्टी की पंजाब टीम में गुट्टबाजी जग जाहिर है। प्रदेश प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रेजिडेंट तक सभी में किसी न किसी बात को लेकर आपसी विवाद चल रहे हैं। जिससे पार्टी हाईकमान बेहद नाराज है। इसी के लेकर राहुल गांधी ने सभी लीडरों को दो टूक कह दिया है।
मेरे भाषण के बाद पीएम ने की डील
उन्होंने कहा कि 4 महीने से अमेरिका-भारत डील रुकी थी। संसद में जब मेरा भाषण चल रहा था तो उसे रोका जा रहा था। उसी शाम प्रधानमंत्री का फोन ट्रंप को जाता है। यह मैंने नहीं कहा है। इस बात को लेकर ट्रंप ने ट्वीट किया है। पीएम ने ट्रंप को फोन किया। लेकिन किसी मंत्री को नहीं पूछा और कह दिया कि मैं डील के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि डील में सोयाबीन दाल, अखरोट, बादाम यह सारा अमेरिका को दे दिया है। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के किसान बर्बाद होने जा रहे हैं। मोदी ने दरवाजा खोल दिया। अमेरिका का सामान आ रहा है। ट्रंप ने PM मोदी का गला पकड़ लिया है। सिर झुका दिया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)