यशपाल शर्मा, लुधियाना
विधानसभा वेस्ट हल्के में आते ऋषि नगर Y ब्लॉक में सरकारी जमीन पर कब्जा कर इल्लीगल निर्माण को लेकर चर्चा में आए आम आदमी पार्टी के नेता सरबजिंदर सिंह भुल्लर (बिट्टू भुल्लर) के नए नए कारनामों का खुलासा हो रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता बिट्टू भुल्लर की ओर से प्रेस वार्ता बुलाकर यह खुलासा किया गया था कि उनकी ओर से सरकारी जमीन पर कोई कब्जा नहीं किया गया और वह जिन कोठियों का निर्माण कर रहे हैं उनका भी नगर निगम से नक्शा पास करवाया गया है। आपको बता दें कि जिस दौरान वे मीडिया से बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान दूसरी ओर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम की ओर से अवैध कब्जे को की चारदीवारी को गिरा डाला गया था। वही आपको बता दें जिस पास नक्शे के आधार पर बिट्टू भुल्लर की ओर से कोठियों के निर्माण का दावा किया गया था वह भी झूठा साबित हुआ है। बिट्टू भुल्लर की ओर से जो नक्शा प्रेस वार्ता दौरान मीडिया को दिखाया गया वे नक्शा साल 2020 में नगर निगम से पास करवाया गया था और इसके निर्माण की मियाद साल 2023 तक थी। यानी साल 2026 में जिन कोठियों का निर्माण आप नेता की ओर से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और नगर निगम के दायरे में आती जमीन पर किया जा रहा है वह पूरी तरह से इल्लीगल है और इसका कोई भी ले आउट प्लान- नक्शा नगर निगम से पास नहीं करवाया गया है।
लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से नगर निगम को चिट्ठी लिख इस बात का खुलासा किया है। ट्रस्ट ने इस पत्र के जरिए नगर निगम को इस इलीगल निर्माण को रुकवाने की हिदायत की गई है । आपको बता दे कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से जहां सरकारी जमीन पर कब्जा करने को चारदीवारी की गई थी, उसे गिरा डाला गया। इसके बाद ट्रस्ट की ओर से उनकी जमीन पर डाले गए अवैध सीवरेज सिस्टम को भी तो डाला गया। साथ-साथ ट्रस्ट की ओर से नगर निगम को लिखे गए पत्र में यह भी कहा गया है कि इस नाजायज निर्माण का रास्ता इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जगह से दिया गया है। इसलिए इस इलीगल निर्माण को रास्ते को बंद किया जाए और इलीगल निर्माण के बढ़े हुए हिस्से को तोड़ा जाए।
आप नेता की हकीकत आई सामने
आप नेता बिट्टू भुल्लर की ओर से इस प्रेस वार्ता दौरान यह भी दावा किया गया था कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और आप मंत्री को बदनाम करने की कोशिश की गई है। लेकिन हकीकत यह है कि आप मंत्री संजीव अरोड़ा की ओर से ही इस मामले मांगी गई रिपोर्ट के बाद ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिसर हरकत में आए थे और उनकी ओर से सरकारी जमीन पर की चारदीवारी को तोड़ डाला गया, लेकिन वही आप नेता बिट्टू भुल्लर की ओर से प्रेस वार्ता में किए गए दावे झूठे साबित हुए हैं।
एक सप्ताह बीता, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने नहीं शुरू करवाई चारदीवारी
भले ही इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से सरकारी जमीन आप नेता के चंगुल से छुड़वाने को साइट पर की गई दो दीवारों को गिरा डाला, लेकिन एक सप्ताह गुजरने के बावजूद ट्रस्ट की ओर से अभी तक मौके पर सरकारी जमीन पर चारदीवारी नहीं करवाई। आपको बता दें कि इसी सरकारी जमीन से इन इलीगल कोठियों को रास्ता दिया गया है और अगर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अपने हिस्से की सरकारी जमीन पर चारदीवारी करवा लेता है तो यह जगह पूरी तरह से कब्जा मुक्त हो जाएगी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)