यशपाल शर्मा, लुधियाना
नगर निगम सी जोन की बिल्डिंग ब्रांच इल्लीगल कालोनियां बनाने वाले कालोनाइजरों के आगे नतमस्तक होते दिखाई दे रहे हैं। इसका सीधा सीधा उदाहरण लुधियाना साउथ विधानसभा में ईस्ट मैन चौक से लोहारा रोड़ के बीच करीब साढे़ 3 एकड़ में काटी जा रही नाजायज कालोनी का निर्माण है। कहने को नगर निगम ने इस इल्लीगल कालोनी का निर्माण रोकने को दो बार ये काम भी बंद करवाया और साइट पर इल्लीगल कालोनी का बोर्ड भी लगाया। लेकिन मौके पर अब साइट से निगम का लगाया बोर्ड फाड़ दिया गया है और मौके पर काम भी धड़ल्ले से जारी है। निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर का दावा है कि निगम की ओर से कालोनाइजर पर एफआईआर दर्ज करने को पुलिस कमिश्नर को भी लिख भेजा गया है और वहीं इल्लीगल कालोनी में पड़ते प्लाटों की खरीद फरोख्त न हो इसके लिए डिप्टी कमिश्नर को पत्र जारी कर दिया गया है। लेकिन बड़ी बात ये है कि इतना सब होने के बावजूद मौके पर कालोनाइजर की ओर से कालोनी में सीवरेज डालने का काम जारी है और ये भी सुनने में आया है कि काम रुकवाने गए बिल्डिंग ब्रांच के एक मुलाजिम को मौके से भगा दिया गया। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से इल्लीगल कालोनियों के निर्माण पर पूरी तरह से शिकंजा कसा गया है और इसी के चलते एनओसी की शर्त लागू की गई हैं। वहीं इस बारे में बिल्डिंग इंस्पेक्टर कमल धीर का कहना है कि वे दो बार इस कालोनी का निर्माण बंद करवा चुके हैं और पुलिस एफआईआर के लिए भी लिखा जा चुका है।
----------
आखिर किसकी शह पर जारी है इल्लीगल कालोनी का निर्माण
लुधियाना फिलहाल जंगलराज सी स्थिति तो अभी तक बनी नहीं हैं, लेकिन अगर इस इल्लीगल कालोनी को बनाने वाले कालोनाइजर इससे कम भी दिखाई नहीं दे रहे। निगम की ओर से जहां एफआईआर को पुलिस कमिश्नर को लिखा गया है, लेकिन अभी तक कोई एफआईआर नहीं हुई। वहीं निगम बिल्डिंग ब्रांच के अफसर डर के मारे ये काम बंद करवाने तक नहीं जा रहे । ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि ये इल्लीगल बनवाई किसकी शह पर जा रही है। इससे पहले इल्लीगल कालोनियों का निर्माण बंद करवाने काे खुद विधानसभा साउथ विधायक राजिंदर पाल कौर छीना लगातार निगम कमिश्नर से शिकायतें करती आई हैं, लेकिन इस इल्लीगल कालोनी का निर्माण रोकने को इलाका विधायक राजिंदर पाल कौर छीना की भी कोई शिकायत नहीं आई हैं।
-------
वहीं इस बारे में जब एमटीपी विजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त इल्लीगल कालोनी संबंधी एटीपी से जबाव मांगा गया है और किसी की भी धक्केशाही बर्दाश्त नही की जाएगी। अगर कार्रवाई को पुलिस प्रोटेक्शन की जरुरत होगी तो वो भी मुहैया करवाई जाएगी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)