February 22, 2026 04:00:12

पंजाब में 8 मार्च को बजट पेश होगा, सीएम मान ने गुजरात में किया ऐलान, बोले- नया टैक्स नहीं लगेगा, न दरों में बढ़ोतरी होगी

Feb21,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार 8 मार्च को विधानसभा में बजट पेश करेगी। इसका ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुजरात दौरे पर पत्रकारों से बात करते हुए किया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार इस बार कोई भी नया टैक्स नहीं लाएगी और न ही टैक्स की दरें बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात दौरे पर गए हैं। गुजरात में आम आदमी पार्टी देश के बजट और गुजरात के बजट पर चर्चा करने के लिए अलग-अलग शहरों में कार्यक्रम कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि देश का बजट और गुजरात का बजट एक जैसा है। इसमें आम लोगों, किसानों, गरीबों, महिलाओं, छोटे व्यापारियों, दुकानदारों के लिए कुछ भी नहीं है। यह सिर्फ कुछ बड़े घरानों के लिए है। भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में विपक्ष ही नहीं है। कांग्रेस और भाजपा के कारोबार पार्टनरशिप में चलते हैं। इसलिए कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष नहीं होता तो सरकार निरंकुश बजट बनाती है। गुजरात में 30 साल से ऐसा ही बजट बन रहा है।

आम आदमी करेगा विरोध

भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस तो भाजपा के साथ मिली है। ऐसे में अब गुजरात के आम आदमी को सरकार के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि जो टैक्स का पैसा आप देते हैं वो आप पर ही खर्च होना चाहिए। लेकिन यहां सिर्फ कुछ घरानों के पास आपके टैक्स का पैसा जा रहा है।  भगवंत मान ने कहा कि हर आदमी सुबह उठने से लेकर रात सोने तक यानि दिन रात टैक्स दे रहा है। उन्होंने कहा कि खाने पीने से लेकर रोजमर्रा की हर चीज पर टैक्स है। बिजली से लेकर पानी सड़क व सभी चीजों पर टैक्स वसूला जा रहा है।

हम टैक्स का पैसा पब्लिक को देते हैं

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने लोगों से टैक्स लिया तो लोगों को फ्री इलाज, बिजली व शानदार स्कूल दिए। इसी तरह पंजाब में भी है। हम 90 फीसदी घरों को फ्री बिजली दे रहे हैं। 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपए तक का फ्री इलाज दे रहे हैं। आम आदमी क्लिनिक, शानदार स्कूल पंजाब में बने हैं। लोग प्राइवेट स्कूल से बच्चे सरकारी स्कूल में दाखिल करवा रहे हैं। पंजाब में कुल 66 हजार किलोमीटर सड़कें हैं जिसमें से 43 हजार किलोमीटर सड़कों को नए सिरे से बना रहे हैं जबकि केंद्र सरकार ने हमारा आरडीएफ रोका है। जहां बीजेपी सरकार नहीं है वहां केंद्रीय फंड नहीं मिल रहे।

Punjab-Will-Present-Its-Budget-On-March-8th-Chief-Minister-Mann-Made-The-Announcement-In-Gujarat-Saying-There-Will-Be-No-New-Taxes-Or-Rate-Hikes




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023