March 5, 2026 14:15:18

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद लुधियाना का सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तरैणी कौतिक 2026 का आयोजन कल

Feb7,2026 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

उत्तरांचल कुमाऊँ विकास परिषद (रजि.) लुधियाना द्वारा रजत जयंती के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तरैणी कौतिक 2026 कल दिन रविवार को कुमाऊं भवन 44 फुटा रोड, बचन सिंह मार्ग, बल्लोके हैबोवाल कला में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित नंदकिशोर उप्रेती वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ करेंगे। जबकि ज्योति प्रज्वलन सुबह 10:30 बजे श्रीमती शशि मठपाल जी की ओर से किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे केवल चंद्र भट्ट के करकमलों से किया जाएगा । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती नैंसी गौरव रुपराय ब्लॉक समिति सदस्य ग्राम पंचायत बलोंके रहेंगी। जबकि इस कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रण भेजा गया है। कौतिक का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड के लोक गायक महादेव कला मंच के कलाकार रहेंगे। कलाकारों में श्रीमती माया उपाध्याय, राकेश खनवाल, शशि पाठक, नीरज बवाड़ी, लीला पयाल, दीप चंद्रा, मीनाक्षी चंद्रा और चंदन फुलारा शामिल है।

Uttaranchal-Kumaon-Vikas-Parishad-Cultural-Program-Uttaraini-Kautik-2026-Will-Be-Organized-Tomorrow




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023