लुधियाना। न्यू सुंदर नगर इलाके में एक ढाबे पर चाय पीने आए युवकों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की गई। उन्होंने पहले वहां खड़ी बाइक को टक्कर मारी, जब बाइक चालक ने हर्जाना मांगा तो युवकों ने उस पर पिस्टल तान दी। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चौंकी मुड़ियां कलां की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित गुलफाम ने बताया कि वह ढाबे पर चाय पीने गया था। इसी दौरान कार सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और उन्होंने गुलफाम की खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक गिर गई और उसका इंडिकेटर टूट गया। जब गुलफाम ने नुकसान का हर्जाना मांगा तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए। ढाबा मालकिन नेहा के मुताबिक दोपहर के समय करीब 7-8 युवक चाय पीने आए थे। उनकी हरकतों से लग रहा था कि उन्होंने नशा किया हुआ है। मैंने उन्हें टोकते हुए कहा कि जिन्हें चाय पीनी है वही अंदर रहें बाकी बाहर जाएं। जब वे बाहर निकले तो उनकी कार बाइक से टकरा गई जिसके बाद सारा विवाद शुरू हुआ। हमारा इस झगड़े से कोई लेना-देना नहीं है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)