March 4, 2026 16:33:05

लोकल बॉडी मंत्री के सख्त रवैया के बाद विधायकों के सिफारिशी बिल्डिंग इंस्पेक्टर्स से वापस लिए सीडीसी चार्ज, जानें कौन से जोन में कौन होगा एटीपी

Mar3,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

शहर में इलीगल बिल्डिंग व अवैध कालोनियों के निर्माण संबंधी लोकल बॉडी मंत्री संजीव अरोड़ा के पास पहुंच रही शिकायतों के बाद आखिरकार नगर निगम कमिश्नर डॉक्टर नीरू कत्याल गुप्ता की ओर से बिल्डिंग ब्रांच में बड़ा फेरबदल करते हुए चारों जोन में स्थाई एटीपी को चार्ज दे दिए गए हैं। वही स्थानीय विधायकों की सिफारिश पर एटीपी का सीडीसी चार्ज देख रहे बिल्डिंग इंस्पेक्टर और ड्राफ्टमैन को नई जिम्मेदारियां दे दी गई है। नए आदेशों के तहत कपिल देव जोन ए एटीपी, निर्वाण कुमार जोन बी के एटीपी, रणधीर सिंह जोन सी के एटीपी और हरविंदर सिंह हनी जोन डी के एटीपी का चार्ज देखेंगे।

 वही पक्के एटीपी राजकुमार की अच्छी कारगुज़ारी देखते एमटीपी हेड क्वार्टर में तैनात किया गया है। अभी यहां एमटीपी के साथ इलीगल बिल्डिंग की शिकायतों और रिकवरी का काम देखेंगे। 

इन आदेशों में बड़ी बात है कि गुरमीत सिंह लक्की जोकि जोन ए में एटीपी का सीडीसी चार्ज देख रहे थे अब वह बतौर ड्राफ्टमैन जोन ए में कामकाज देखेंगे। जोन डी में एटीपी का चार्ज देख रहे जगदीप सिंह अब जोन ए में हेड ड्राफ्टमैन का चार्ज देखेंगे वही हेड ड्राफ्टमैन मोहन सिंह जोन बी में हेड ड्राफ्टमैन का काम देखेंगे। जोन डी में कुलजीत सिंह मांगट व गुरप्रीत कौर बतौर बिल्डिंग इंस्पेक्टर कामकाज देखेंगे। हरविंदर सिंह मक्कड़ को जोन ए में बिल्डिंग इंस्पेक्टर, दिलीप सोनी जोन बी व जोन सी में बिल्डिंग इंस्पेक्टर का कार्यभार दिया गया है।

 इस कदम का उद्देश्य विभाग के कामकाज को सुव्यवस्थित करना है। इसके अलावा, इस कदम से बकाया वसूली में भी तेजी आने की उम्मीद है। नवनियुक्त संयुक्त आयुक्त दीपजोत कौर को बिल्डिंग ब्रांच का शाखा प्रमुख नियुक्त किया गया है। एमटीपी विजय कुमार शाखा प्रमुख के अधीन कार्य करेंगे। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने नगर निगमों के विभिन्न अधिकारियों को दिए गए चालू शुल्क प्रभार (सीडीसी) को वापस लेने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद, भवन शाखा के कुछ अधिकारियों को दिए गए सीडीसी प्रभार वापस ले लिए गए हैं और अब क्षेत्रीय कार्यालयों में स्थायी एटीपी नियुक्त किए गए हैं

Following-The-Local-Bodies-Minister-Strict-Stance-Cdc-Charges-Were-Withdrawn-From-Building-Inspectors-Recommended-By-Mlas




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023