डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में वार्ड नंबर 26 से कांग्रेस के पार्षद गौरव भट्टी और एक अन्य व्यक्ति पर आम आदमी पार्टी के वार्ड इंचार्ज ने छवि खराब करने के गंभीर आरोपों के तहत थाना मोती नगर की ओर से एफआईआर दर्ज कर दी गई हैं। पार्षद और उसके दो साथियों पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक झूठा वीडियो शेयर किया है, जिसमें आप नेता पर हेल्थ कार्ड बनवाने के एवज में पैसे लेने की बात कही है। थाना मोती नगर की पुलिस ने आप नेता इंद्रपाल सिंह मिंकु की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा BNS 351(1,2), 67 I.T Act के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पार्षद गौरव भट्टी से बातचीत तो नहीं हो पाई, लेकिन उन्होंने फेसबुक पर जरूर एक पोस्ट शेयर की है।
जिसमें उन्होने लिखा-
मेरे ऊपर FIR दर्ज करवाने के लिए कूंमकलां से SHO परमदीप सिंह को मोती नगर थाना में लाया गया है। आज तक नहीं हुआ कि एक थाना का SHO दूसरे थाना में जाकर स्पेशल पर्चा दर्ज करके आए ! नया बदलाव। भट्टी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा-वार्ड नंबर 26 इलाका निवासियों के हितों की आवाज दबाने के लिए मेरे ऊपर FIR दर्ज दी गई। (थाना मोती नगर) MLA ईस्ट लुधियाना को बहुत-बहुत बधाई।
पार्षद गौरव भट्टी।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)