November 15, 2026 07:57:29

पंजाब में तरनतारन उपचुनाव का ऐलान, 11 नवंबर को वोटिंग, 14 को काउंटिंग; Aap विधायक के निधन से खाली हुई थी सीट

Oct6,2025 | Enews Team | Tarn Taran

तरनतारन। भारतीय चुनाव आयोग ने (6 अक्टूबर) पंजाब के तरनतारन में उपचुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 14 नवंबर को काउंटिंग होगी। चुनाव की घोषणा से पहले सभी प्रमुख पार्टियां अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। बता दें कि करीब 3 महीने पहले AAP विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। पंजाब में तरनतारन उपचुनाव के लिए 4 प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, AAP, अकाली दल और भाजपा ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। इनमें AAP ने एक बार फिर दलबदलू को मौका दिया है। CM भगवंत मान ने बीते शुक्रवार को हरमीत संधू को उम्मीदवार घोषित किया। वह अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए। साल 2022 में 117 में से 92 सीटें जीतने वाली AAP ने पंजाब की सीटों पर हुए ज्यादातर उपचुनाव में दूसरी पार्टी से नेता लाकर चुनाव लड़ाए और जीते भी। तरनतारन से पहले 3 सीटों पर AAP को उपचुनाव में जीत मिली।कांग्रेस ने यहां से करणबीर सिंह बुर्ज को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने पूर्व अकाली व यूथ अकाली नेता रहे हरजीत सिंह संधू को कैंडिडेट बनाया है। शिरोमणि अकाली दल ने प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा को तरनतारन उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

Punjab-Announces-Tarn-Taran-By-Election-Voting-On-November-11-Counting-On-November-14-Seat-Vacated-By-Aap-Mlas-Death




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023