पंजाब। अकाली दल के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा का 89 साल की आयु में निधन हो गया। वह सेहत खराब होने के चलते मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। जहां बुधवार (28 मई) को उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वो खेल मंत्री का पद संभाल चुके थे। पंजाब की संगरूर सीट से उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीता था। मार्च 2024 में उन्होंने अपनी पार्टी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) का सुखबीर सिंह बादल की नेतृत्व वाली पार्टी में विलय कर लिया था। साल 2020 में ढींढसा और उनके बेटे को पार्टी विरोधी गतिविधि के लिए अकाली दल से निकाल दिया गया था।
Senior-Akali-Dal-Leader-Sukhdev-Dhindsa-Passes-Away-Was-Admitted-To-Hospital-Due-To-Ill-Health
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)