March 13, 2026 22:26:57

सतलुज क्लब में स्टोरकीपर पर लगे महिला सफाई कर्मचारी से बदसलूकी के आरोप

May19,2025 | Enews Team | Ludhiana

सतलुज क्लब में एक बार फिर से महिला सफाई कर्मचारी के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला सफाई कर्मचारी की ओर से क्लब के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर आशीष आहूजा को शिकायत दे इंसाफ की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि यह मामला तीन-चार दिन पुराना है और इस मामले में डॉक्टर आशीष आहूजा की ओर से एक कमेटी बनाकर मामले की जांच की जा रही है । जिसमें क्लब के जीएम के अलावा एक महिला एग्जीक्यूटिव को जांच मेंबर बनाया गया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि स्टोर कीपर सुशील कुमार की ओर से उसके वीडियो बनाए जाते हैं और उसे स्टोर में बार-बार बेमतलब बुलाया जाता है । आपको बता दें कि उक्त महिला को एक पीसीएस अधिकारी की सिफारिश पर क्लब में कांटेक्ट बेस पर रखा गया था और सफाई कर्मचारी के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का ये क्लब में कोई नया मामला नहीं है । इससे पहले भी क्लब की एक हैंडीकैप महिला की ओर से क्लब के ठेकेदार पर अश्लील हरकतें और दुर्व्यवहार  के आरोप लगाए गए थे। क्लब से इंसाफ न मिलने पर शिकायतकर्ता महिला की ओर से महिला कमिशन में इस मामले की शिकायत की गई थी। जिसके बाद महिला कमिशन की ओर से इस मामले की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर लुधियाना को कहा गया था। बाद में पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 में इस मामले में उक्त ठेकेदार की ओर से महिला सफाई कर्मचारी को अपनी बहन बना माफीनामा दे राजीनामा कर लिया गया था। बताया जाता है कि अब इस नए मामले में शिकायतकर्ता महिला पर भी राजीनामा बनाने का दबाव बनाया जा रहा है और इसके लिए उसे पक्का करने और सैलरी बढ़ाने के भी प्रलोभन दिए जा रहे हैं। बताया जाता है कि स्टोर कीपर सुशील कुमार का एक पारिवारिक सदस्य क्लब के अकाउंट ब्रांच में है और इसके चलते क्लब प्रबंधन इस मामले में समझौता करने के प्रयास में लगा हुआ है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो पाया है

The-Storekeeper-Of-Satluj-Club-Has-Been-Accused-Of-Misbehaving-With-A-Female-Cleaning-Worker




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023