March 13, 2026 23:21:37

सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हो एफआइआर

May5,2025 | Enews Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना                             पंजाब भाजपा मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता ने गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी पर सनातनियों की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए क़ानून के तहत उन पर केस दर्ज़ किया जाए। मेहता ने राहुल गांधी द्वारा विदेश की धरती पर सनातन धर्म के देवी देवताओं को काल्पनिक बताने पर गहरा रोष प्रगट करते हुए कहा कि राहुल ने सनातन धर्म पर सीधा हमला किया है, जोकि मुग़लों की याद ताजा करता है। इससे तमाम सनातनियों की धार्मिक भावनाए आहत हुई है।

मेहता ने कहा राहुल गांधी ने मात्र देश की सत्ता तक पहुँचने के लिए सनातन का चोला डाल रखा है ।जबकि असल में जवाहर लाल नेहरू व इंदिरा गांधी का पिछोकड़ मुस्लिम धर्म से सबंधित रहा है। इतिहास गवाह है कि इन्होंने देश की सत्ता तक पहुँचने के लिए धर्म परिवर्तन कर सनातन अपनाया था लेकिन इनकी असल भावना हमेशा सनातन के ख़िलाफ ही रही है।जैसे की देश की आज़ादी के बाद भारत में रहने वाले मुस्लिम को शुरू से ही धर्म प्रचार प्रसार के लिए सनातन धर्म से अधिक अधिकार इन्ही के शासन में दिए गए। मेहता ने कहा आगे याद रहे कि राहुल गांधी के पिता ने एक ईसाई धर्म की लड़की से शादी की जबकि इनके चाचा ने सनातन धर्म की लड़की से शादी की। लेकिन भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी ने विधवा होने के बाबजूद अपनी सनातनी बहू को घर से निकल दिया। उन्होंने कहा यही बस नहीं आज जिस प्रकार कांग्रेसी नेता राहुल गांधी कई बार सनातन धर्म की आस्था पर अंगुली उठा चुके है, उसे देखते हुए इन पर सनातन धर्म प्रेमियों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुँचाने का केस दर्ज़ किया जाए। मेहता ने सनातन धर्म के प्रमुख शुक्राचार्य द्वारा राहुल गांधी को धर्म से निष्कासित किए जाने के आदेश का भी स्वागत किया।

Fir-Should-Be-Filed-Against-Congress-Mp-Rahul-Gandhi-For-Hurting-Religious-Sentiments-Of-Sanatanis




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023