March 13, 2026 23:01:26

जालंधर डिप्टी मेयर ने व्यक्ति को थप्पड़ मारा, कहा-चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा; आरोपी बोला- मैं Aap समर्थक, चेयरपर्सन की जॉइनिंग में आया

Mar19,2025 | Enews Team | Jalandher

पंजाब। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नवनियुक्त चेयरपर्सन राजविंदर कौर के जॉइनिंग के दौरान आज डिप्टी मेयर मलकीत सिंह और उनके समर्थकों ने एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ कर थप्पड़ जड़ दिए। डिप्टी मेयर मलकीत सिंह ने उक्त व्यक्ति को चोरी के आरोप में भीड़ के सामने थप्पड़ जड़ दिए। समर्थकों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति पहले भी उनकी जेब से उनका फोन और अन्य सामान चुरा चुका है। लेकिन आज उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। हालांकि उक्त व्यक्ति ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह आप समर्थक है। वह मंत्री के साथ यहां आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें डिप्टी मेयर खुद उक्त व्यक्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।

डिप्टी मेयर बोले- आरोपी ने पहले भी चोरी की कोशिश की

डिप्टी मेयर मलकीत सिंह ने कहा- हमने पहले भी उक्त व्यक्ति को फोन चोरी करते देखा है। आज फिर आरोपी फोन चोरी कर रहा था, तो हमारे समर्थकों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने न केवल फोन चुराया, बल्कि हमारे एक पार्षद से पैसे भी चुराने की कोशिश की। डिप्टी मेयर मलकीत सिंह ने आगे कहा- आरोपी द्वारा एक साल पहले भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देने का वीडियो है, जिसे हमने संभाल कर रखा था। आज फिर आरोपी चोरी करने आया था। उसे पहले ही हमारे समर्थकों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

मंत्री अमन अरोड़ा ने राजविंदर कौर को जॉइन करवाया

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के नए चेयरमैन की जॉइनिंग के लिए पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह और जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने राजविंदर कौर को मिठाई खिलाई और उनकी नियुक्ति पर बधाई दी।

Jalandhar-Deputy-Mayor-Slapped-A-Person-Said-Caught-Him-Red-Handed-While-Stealing-The-Accused-Said-I-Am-An-Aap-Supporter-I-Came-To-Join-The-Chairperson




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023