March 13, 2026 22:50:59

पत्नियों को पार्षद चुनाव न जितवा पाने वाले आप विधायकों पर भाजपा नेता ने कसा कटाक्ष, जानें क्या कहा

नैतिकता के आधार पर ‘आप’ को मेयर बनाने का अधिकार नहीं :परमिंदर मेहता

Dec26,2024 | Enews Punjab Team | Ludhiana

  पंजाब भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता ने ‘आप ‘ विधायकों द्वारा नगर निगम चुनाव में अपनी पत्नियों को न जीता पाने पर कटाक्ष करते कहा कि 'जिनके घर शीशे के होते है वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेकतें'।   मेहता ने कहा कि  बहुमत ना मिलने का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ अब ये विधायक डीसी को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा आप पार्टी ने बड़ी चतुराई से नगर निगम चुनाव जितने के लिए वार्ड हद बंदी के नाम पर बड़े स्तर पर वोटर लिस्टों में भी काट छाट की। जिसके परिणाम स्वरूप विपक्ष के साथ सत्तापक्ष को भी इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा । इस लिए इन विधायकों पर उक्त कहावत भी फिट बैठती है। मेहता ने कहा कि लोगो द्वारा आप पार्टी को नगर निगम चुनाव में दिए गए बहुमत के अनुसार इन्हें नैतिकता के आधार पर मेयर बनाने का कोई अधिकार नहीं। मेहता ने आप विधायकों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने इन्हें बनाया उन पर विश्वास ना कर अपने परिवारों को निगम चुनाव में उतारना इनकी बड़ी भूल थी। जिस पर इन्हें अपने कार्यकर्ताओं (वालंटियर्स) से माफ़ी मगनी चाहिए थी लेकिन यह अपनी ग़लती (हार) से ध्यान हटाने के लिए बहुमत ना मिलने का ठीकरा प्रशासन पर फोड़ना चाहते है। उन्होंने निगम में बहुमत साबित करने के लिए ‘आप’ द्वारा विपक्ष के पार्षदों को डरा धमका व लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल करने की ज़ोरदार शब्दों में निंदा की।

Bjp-Leader-Took-A-Dig-At-Aap-Mlas-Who-Could-Not-Get-Their-Wives-To-Win-Councilor-Elections-Know-What-He-Said




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023