January 25, 2026 01:43:48

पंजाब में पार्षद पर Fir, 24 घंटे में पार्टी बदली:aap के वर्कर ने दर्ज कराया था किडनैपिंग-मारपीट का केस, उसी में शामिल हुए

Dec26,2024 | Enews Team | Punjab

लुधियाना में मारपीट की FIR दर्ज होते ही एक अकाली पार्षद ने आम आदमी पार्टी (AAP) जॉइन कर ली। रोचक बात यह है कि इस अकाली पार्षद चतरवीर सिंह उर्फ कमल अरोड़ा पर आम आदमी पार्टी के ही वर्कर ने केस दर्ज कराया था। मंत्री लालजीत भुल्लर ने अरोड़ा का पार्टी में स्वागत किया।

अरोड़ा ने वार्ड 20 से चुनाव जीता। जहां उन्होंने AAP के ही उम्मीदवार अंकुर गुलाटी को 415 वोटों से हराया था। इसके बाद 22 दिसंबर को उनके खिलाफ संजय गांधी कॉलोनी में रहने वाले AAP के कार्यकर्ता राकेश कुमार ने किडनैपिंग और मारपीट का केस दर्ज कर दिया। इसके अगले ही दिन 23 दिसंबर को वह AAP में शामिल हो गए।

इसके पीछे की वजह लुधियाना में मेयर का चुनाव माना जा रहा है। यहां आप को बहुमत के लिए 46 पार्षद चाहिए लेकिन अभी तक उनके पास 43 ही पार्षद हो सके हैं।

वहीं अकाली दल ने पार्षद के आप जॉइन करने पर कहा कि अरोड़ा पर दबाव बनाने के लिए ही केस दर्ज कराया गया था। आम आदमी पार्टी भी अब नई वाशिंग मशीन बन गई है, जिसमें जाकर सब बेदाग हो रहे हैं। अकाली दल के पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि अरोड़ा को AAP में शामिल होने के लिए मजबूर करने के लिए FIR दर्ज की गई थी। उन्होंने मुझे इस मामले के बारे में बताया और मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी। हमने मामले की गहन जांच के लिए पुलिस कमिश्नर से संपर्क करने की योजना बनाई थी। हालांकि, दबाव बढ़ता गया और आखिरकार अरोड़ा AAP में शामिल हो गए।




Fir-Against-Councilor-In-Punjab-Changed-Party-Within-24-Hours-Aap-Worker-Had-Filed-A-Case-Of-Kidnapping-Assault-Joined-The-Same




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023