वार्ड नंबर 64 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार इंदु मुनीश शाह को वॉर्ड के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनकी और से लगातार डोर टू डोर प्रचार किया जा रहा है। वहीं शनिवार को इंदु मुनीश शाह और मुनीश शाह द्वारा वॉर्ड के पार्क में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी गई। इसी दौरान इंदु मुनीश शाह ने कहा कि पिछले 70 सालों से दूसरी पार्टियों द्वारा सिर्फ पंजाब के खजाने को लूटा गया है। उन्होंने सिर्फ अपने घर भरने पर जोर दिया। हालात यह हैं कि कई सो करोड़ रुपए का कर्ज पंजाब पर चढ़ा दिया। लेकिन सत्ता में आप पार्टी आने के बाद पंजाब की जनता को मुफ्त सुविधाएं भी दी और खजाने को भरने के साथ साथ कर्ज भी उतारा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार द्वारा जनता को फ्री बिजली और आम क्लीनिक खोलकर जनता को मुफ्त सुविधाएं दी जा रही है। जबकि आगे भी और सहुलियतें लोगों को दी जाएगी। आप सरकार द्वारा चुनाव के समय जो वादे किए, वह उस पर खरे उतरे हैं। आप सरकार अपने वादों के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर केवल कृष्ण गुप्ता, राजू सचदेवा, सतीश खेड़ा, किट्टू, कमल शर्मा, सुरेश सूद, चोपड़ा जी, बंसल जी, डॉ.वर्मा जी, उषा अग्रवाल समेत अन्य इलाका निवासी मौजूद थे।
Aap-Party-Is-Committed-To-Its-Promises-Indu-Munish-Shah
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)