February 5, 2025 14:17:35

वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण पुरोहित बने नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पंजाब का भी मिला प्रभार

Dec13,2024 | Shimla |

विजयवाड़ा/शिमला।      हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण पुरोहित को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया में अहम जिम्मेवारी मिली है। लंबे समय तक विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों में बतौर ब्यूरो प्रभारी काम कर चुके पुरोहित को एनयूजेआई के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।


एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने उन्हें इसके साथ पंजाब राज्य का प्रभारी भी नियुक्त किया है। शशिभूषण पुरोहित वर्तमान में चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित मीडिया ग्रुप तिरछी नजर के बाबूशाही हिंदी के हिमाचल प्रदेश प्रमुख के पद पर सेवारत हैं। इससे पूर्व वह लगभग 15 साल तक अमर उजाला हिंदी दैनिक के साथ कई जिलों में बतौर ब्यूरो चीफ सेवाएं दे चुके हैं। 


वह अमर उजाला चंडीगढ़ में सिटी ब्यूरो चीफ रहने के अलावा, मनाली, धर्मशाला, मंडी, ऊना, सोलन जिलों में ब्यूरो चीफ रह चुके हैं। सामाजिक मूल्यों की पत्रकारिता और पत्रकारों के अधिकारों के प्रति सजग रहने वाले शशिभूषण पुरोहित की सेवाओं को देखते हुए एनयूजेआई ने उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी है। 


शशिभूषण पुरोहित ने इस दायित्व के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी, राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह का आभार जताया है।

उधर हिमाचल प्रदेश जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रणेश राणा, महासचिव डा किशोर ठाकुर, कैशियर ओमपाल ठाकुर, उपप्रधान सुरेंद्र शर्मा, विशाल आनंद, श्याम लाल पुंडीर, जोगिंदर देव आर्य, पंकज, प्रेस क्लब बद्दी प्रधान सचिन, अंकुश, ऋषि ठाकुर, हरिराम धीमान, जिला अध्यक्ष सोलन अमित ठाकुर, सुमित ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल शर्मा ने शशिभूषण पुरोहित को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुरोहित की ताजपोशी से पत्रकारों के अधिकारों के संरक्षण को बल मिलेगा।

Senior-Journalist-Shashibhushan-Purohit-Became-The-National-Executive-Member-Of-The-National-Journalist-Union-Of-India-Also-Got-The-Charge-Of-Punjab




WebHead

Trending News

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

5 करोड रुपए की विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा गया लुधियाना का कारोबारी चर्चा में, चा

लुधियाना के कारोबारियों ने यूपी सीएम योगी से मीटिंग कर दिया 235000 करोड के निवेश

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023