लुधियाना। लुधियाना में आज बारिश के साथ सुबह ओलावृष्टि हुई है। सुबह साढ़े 7 बजे से लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। सुबह 8 बजे भी बारिश और बादलों के कारण आसमान पर अंधेरा छाया रहा। यह सर्दी की दूसरी बारिश है। बारिश से ठंड एकदम से बढ़ गई है। वहीं शहर के कई इलाकों की बिजली गुल है। जनकपुरी, गणेश नगर, जवद्दी, शिवाजी नगर, पक्खोवाल रोड आदि पर क्षेत्रों में बिजली न होने से लोग परेशान हैं। बता दें कि इस साल शहर में दिसंबर मध्य के बाद से वर्षा नहीं हुई थी लेकिन फरवरी महीने के पहले दिन बादल जमकर बरसे। मौसम विभाग द्वारा आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सुबह साढ़े छह बजे तक शहर में कोहरा छाया हुआ था और औस भी गिर रही थी। लेकिन सात बजे के बाद अचानक से झमाझम बारिश हुई।मौसम विभाग मुताबिक आज पूरा दिन मौसम ठंडा रहेगा और बारिश व ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
Hail-Fell-Along-With-Rain-In-Ludhiana-Shadow-Became-Dark-Cold-Increased
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)