June 12, 2026 23:42:49

चंडीगढ़ मेयर ने जान को खतरा बताया, कमिश्नर से सुरक्षा मांगी, 2 गार्ड पहले से तैनात; लेटर लिखा- खालिस्तान समर्थकों से धमकियां मिल रहीं

Jun12,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने जान को खतरा बताते हुए नगर निगम कमिश्नर से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए पत्र लिखा है। मेयर ने पत्र में दावा किया है कि उन्हें उग्रवादी और खालिस्तान समर्थकों की ओर से धमकियां मिल रही हैं। पत्र में उन्होंने कहा- मुझे लगातार थ्रेट मिल रहे हैं। जान से मारने के ई-मेल भी मिले हैं। मुझे अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध कराएं। खास बात यह है कि मेयर की सुरक्षा में पहले से ही 2 पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि नगर निगम कमिश्नर, जिनके पास पूरे निगम प्रशासन की जिम्मेदारी है, उन्हें केवल एक सुरक्षा गार्ड उपलब्ध है। ऐसे में अतिरिक्त सुरक्षा की मांग को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मेयर सौरभ जोशी ने बुधवार को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मुझे और नगर निगम को धमकियां मिल रही हैं। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों, बैठकों और लोगों के बीच रहना पड़ता है। ऐसे में सुरक्षा संबंधी जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मेयर ने प्रशासन से मांग की कि मौजूदा हालात और संभावित खतरों का आकलन कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा खतरे के स्तर की समीक्षा कर उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

मेयर के कार्यकाल का आधा समय बीत चुका

सौरभ जोशी का मेयर के रूप में कार्यकाल एक वर्ष का है और उसका लगभग आधा समय पूरा हो चुका है। ऐसे में उनके द्वारा सुरक्षा बढ़ाने की मांग किए जाने पर भी सवाल उठ रहे हैं। नगर निगम और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मेयर का पत्र संबंधित अधिकारियों तक पहुंच गया है। अब सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस विभाग से रिपोर्ट मांगी जा सकती है। खतरे के आकलन के बाद ही यह तय होगा कि मेयर की सुरक्षा बढ़ाई जाए या नहीं।

Chandigarh-Mayor-Cites-Threat-To-Life-And-Seeks-Security-From-The-Commissioner-Noting-That-Two-Guards-Are-Already-Deployed-Writes-Letter-Stating-Threats-Are-Being-Received-From-Khalistan-Supporters




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023