डेस्क, लुधियाना। दिग्गज एडुटेक फर्म बायजूज अब एक नई दिक्कत में फंस गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने 9 हजार करोड़ रुपये के मामले में इसे कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसे यह नोटिस विदेशी मुद्रा से जुड़े नियमों FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के उल्लंघन के मामले में भेजा गया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि उसे एन्फोर्स्मन्ट डायरेक्टोरेट (ED) से कोई नोटिस नहीं मिला है। एक निजी चैनल की रिपोर्ट मुताबिक ED ने बायजूज की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड और इसके फाउंडर बायजू रवींद्रन को नोटिस भेजा है। इस मामले में ED ने कोई जवाब नहीं दिया है। Byju's ने क्या कहा। बायजूज के प्रवक्ता ने ईडी की तरफ से नोटिस को लेकर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। प्रवक्ता के मुताबिक कंपनी को केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने ऐसा कोई नोटिस नहीं भेजा है जिसे लेकर चर्चा हो रही है। Byju's के ऑफिस पर ईडी का छापा, विदेश भेजे गए 10 हजार करोड़ रुपये की हो रही जांच अप्रैल में ED ने तीन ठिकानों पर मारा था छापा रिपोर्ट के मुताबिक बायजूज की पैरेंट कंपनी और इसके फाउंडर को ईडी ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। इससे पहले ED ने अप्रैल में बंगलुरु में इसके तीन ठिकानों पर छापा मारा था। यह छापेमारी फेमा से जुड़ा प्रावधानों के तहत हुई थी। उस समय ईडी ने दावा किया था कि उसने कई डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल डेटा जब्त कर लिया है।
Ed-Sent-Notice-To-Byjus-In-Rs-9-Thousand-Crore-Case
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)