पंजाब। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के तरनतारन में कांग्रेस के शहरी प्रधान लखविंदर सिंह लकी के घर और दुकान पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सुबह करीब 11 बजे से जारी है। ईडी की टीम इन स्थानों पर गहन जांच कर रही है। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है और किसी को भी उनके पास जाने की अनुमति नहीं दी गई है। यह छापेमारी तरनतारन के खालसा पुर रोड स्थित लखविंदर सिंह लकी के आवास और दुकान पर की जा रही है। ईडी के अधिकारी दो गाड़ियों में तरनतारन पहुंचे थे। इस कार्रवाई के बाद शहर के बड़े व्यापारियों और राजनीतिक नेताओं में हड़कंप मच गया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)