June 13, 2026 14:20:54

सेंसेक्स 1100 अंक चढ़कर 81,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 380 अंक से ज्यादा चढ़ा, ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल

Aug18,2025 | Enews Team | New Delhi

न्यू दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 18 अगस्त को सेंसेक्स 1100 अंक (+1.4%) चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 380 अंक (1.5%) की तेजी है, ये 24,950 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में तेजी और 5 में गिरावट है। मारुति सुजुकी के शेयर में 7.5% और बजाजा फाइनेंस में 6% की तेजी है। अल्ट्राटेक सीमेंट बजाज फिनसर्व, M&M 5% चढ़े हैं। 

निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। NSE के सभी इंडेक्स में बढ़त है। ऑटो में 4.5%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.11% रियल्टी में 2.3%, मेटल 1.7% और प्राइवेट बैंक में 1.60% की तेजी है। 

बाजार में आज के तेजी के तीन कारण

  • GST में बदलाव: सरकार GST2.0 लाने जा रही है। इससे रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम होगा और कीमतों में 10% तक की कमी आ सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार GST स्लैब में बड़ा बदलाव करेगी। अभी 4 टैक्स स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% हैं। सुधार के बाद दो 5% और 18% ही रहेंगे। इससे 12% जीएसटी के दायरे में आने वाली मक्खन, फ्रूट जूस, ड्राय फ्रूट्स जैसी 99% वस्तुएं 5% के दायरे में आ जाएंगी।
  • S&P ने भारत की रेटिंग बढ़ाई: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ने भारत की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को BBB- से बढ़ाकर BBB कर दिया है। वहीं शॉर्ट-टर्म रेटिंग को भी A-3 से बढ़ाकर A-2 कर दिया। वहीं इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है। S&P का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
  • ट्रम्प टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार (15 अगस्त) को यूक्रेन मुद्दे पर हुई बातचीत का बाजार पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। इस मीटिंग से भारत पर ट्रम्प की ओर से भारत पर लगाए जाने वाली 25% एक्सट्रा और पेनल्टी टैरिफ से छूट की भी बात सामने आई है। इसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।


ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार 

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.87% ऊपर 43,757 पर और कोरिया का कोस्पी 1.23% नीचे 3,185 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.42% ऊपर 25,375 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18% ऊपर 3,740 पर कारोबार कर रहा है।
  • 14 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.078% ऊपर 44,946 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.40% गिरकर 21,623 पर और S&P 500 0.29% ऊपर 6,450 पर बंद हुए।

Sensex-Is-Trading-At-81700-Up-1100-Points-Nifty-Also-Rose-More-Than-380-Points-Auto-And-Realty-Stocks-Saw-The-Biggest-Jump




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023