लुधियाना। लुधियाना जिले में वीरवार को शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस बद्दोवाल के सरकारी स्कूल का जायजा लेने पहुंचे। हादसे में मरने वाली महिला टीचर रविंद्र कौर के घर जाकर भी बैंस ने परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। मंत्री बैंस ने बद्दोवाल के सरकारी एमिनेंस स्कूल में हुए हादसे का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के स्टाफ के साथ भी बातचीत की। बैंस के साथ जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। गुरुद्वारा साहिब में शिफ्ट किए गए छात्रों के साथ भी बातचीत की। बैंस ने कहा कि टीचर रविंद्र कौर का निधन होने से न पूरा होने वाला घाटा पड़ा है। शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के लिए ही स्कूलों में निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं, लेकिन जिस ठेकेदार ने लापरवाही बरती है, उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों से भी कहा गया है कि इस मामले में जल्द रिपोर्ट जमा करवाएं। इस दौरान मंत्री बैंस ने लुधियाना के कई स्कूलों का दौरा किया। जिसमें उन्होंने स्कूलों की इमारतों को देखा। वहीं स्कूली छात्रों से भी बातचीत की।
पंजाब सरकार स्कूलों पर खर्च कर रही करोड़ों
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सरकारी स्कूलों में कमरों की चारदीवारी, बाथरुम व छत्तों आदि का काम पूरे पंजाब में चल रहा है। करीब 800 से 900 करोड़ के बजट में ये कार्य करवाया जा रहा है। बद्दोवाल में हुए इस हादसे के बाद विभाग पूरी तरह से चौकस हो गया है। जिन स्कूलों में मरम्मत या निर्माण आदि का काम चल रहा है वहां सुरक्षा मानकों का खास तौर पर ध्यान रखा जा रहा है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)