August 2, 2026 22:10:37

ससुरालियों से तंग युवक ने किया सुसाइड: 6 घंटे तक परिवार ने नहीं उतारने दिया शव; Fir के आश्वासन पर माने

Aug1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के मेहरबान में सीडे पिंड इलाके में एक युवक ने पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता सुबह 7 बजे चला, लेकिन परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए दोपहर एक बजे तक शव को फंदे से नीचे नहीं उतारने दिया। परिजनों का साफ कहना था कि जब तक आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं होता, वे डेड बॉडी नहीं उतारेंगे। मृतक के 2 बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने को राजी हुई तब जाकर परिजनों ने शव को फंदे से उतारने दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के भाई चमकौर सिंह ने बताया कि उसके भाई का अपनी पत्नी से मामूली बातों पर मनमुटाव चल रहा था। 10 मई को पत्नी ने सरपंच कुलदीप को फोन किया, जिसके बाद सरपंच ने ससुराल वालों को बुला लिया। साले और अन्य लोगों ने घर आकर मेरे भाई की टांग तोड़ दी थी। हम तीन महीने तक न्याय के लिए थाने के धक्के खाते रहे, लेकिन पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। भाई का आरोप है कि सरपंच कुलदीप आम आदमी पार्टी के नेता हरदीप सिंह मुंडियां का खास है,जिसकी धौंस देकर पुलिस पर दबाव बनाया गया और उनकी कोई सुनवाई नहीं होने दी गई।

Man-Driven-To-Suicide-By-In-Laws-Family-Refused-To-Let-The-Body-Be-Taken-Down-For-Six-Hours-Relented-Only-After-Assurance-Of-An-Fir




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023