June 13, 2026 14:12:10

Pseb ने बोर्ड की क्लासों की बदली परीक्षाओं की तारीख, अब दो मार्च को होगें पेपर, बोर्ड ने बताए कई कारण

Jan18,2023 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा यह फैसला सीबीएसई द्वारा 15 फरवरी से परीक्षा शुरू करने और जी-20 सम्मेलन समेत होला-मोहल्ला व बोर्ड के अन्य प्रशासनिक प्रबंध व नए सेशन की क्लासें शुरु होने के कारण लिया गया है। जिससे स्टूडेंट्स को भी परेशानी नहीं आएगी। एससीईआरटी पंजाब के सहायक डायरेक्टर को लिखे लेटर में बोर्ड मैनेजमेंट ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा क्रमवार 16 और 20 फरवरी से करने के बजाय 2 मार्च से शुरू करने के बारे में कहा गया है। इसके पीछे बोर्ड ने सीबीएसई द्वारा 15 फरवरी से परीक्षा शुरू करने, जी-20 सम्मेलन की तारीख, होला-मोहल्ला समेत बोर्ड के अन्य प्रशासनिक कारण को आधार बताया है। परीक्षा की तैयारी को मिलेगा अतिरिक्त समय बोर्ड के इस फैसले से उक्त कक्षा के स्टूडेंट्स को हर विषय की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। राज्य सरकार और स्टूडेंट्स को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसी के मद्देनजर पीएसईबी ने बोर्ड की तारीख के बदलाव का फैसला लिया है।

Pseb Changed The Date Of Examinations Of Board Classes Now Papers Will Be Held On March 2 The Board Has Given Many Reasons




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023