November 23, 2026 02:27:18

इंगेजमेंट के बाद युवती ने मंगेतर संग बनाया लुटेरा गैंग: लुधियाना में कई वारदात कीं, गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई; Atm तोड़ने का प्रयास

Nov22,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में एक युवती की इंगेजमेंट हुई और वो अपने मंगेतर के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देने लगी। इसका खुलासा तब हुआ जब लुधियाना देहात पुलिस ने वारदात करने वाले 2 युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया। वहीं युवती का मंगेतर करनवीर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार युवती नेहा और उसके मंगेतर करनवीर का एक गिरोह है, जो लुधियाना और आसपास के कस्बों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता है। गिरोह के पास एक सफदे रंग की ब्रेजा कार है और उस पर उन्होंने नंबर प्लेट नहीं लगाई है। लूट की वारदात के समय वो बिना नंबर प्लेट के जाते हैं और आगे पीछे उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते हैं। यह गिरोह आते-जाते लोगों, दुकानों को अपना निशाना बनाते हैं। धीरे-धीरे गिरोह ने एटीएम लूटने तक की कोशिशें की। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह 2 बार एटीएम लूटने का प्रयास कर चुका है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने सबसे पहले जगराओं के फाटक के पास एक बाइक सवार को घेरा। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उससे बाइक और 2 मोबाइल फोन छीन लिए। वारदात के तुरंत बाद करणवीर सिंह छीनी गई बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

एटीएम मशीन तोड़कर कैश निकालने की कोशिश
वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपियों के हौसले इस कदर बढ़ गए कि उन्होंने 21 अगस्त को अकालगढ़ के नजदीक गार्डरूम के पास मुख्य सड़क पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को निशाना बना लिया। गुरजोत, शुभम और नेहा ने मिलकर एटीएम मशीन को तोड़ने और उसमें से नकदी निकालने की भरपूर कोशिश की। गनीमत रही कि वे मशीन का कैश बॉक्स तोड़ने में कामयाब नहीं हो सके और खाली हाथ भागना पड़ा। एक के बाद एक वारदातों से पुलिस भी सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इसी तरह 2 एटीएम तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं।

हथियार दिखाकर सिगरेट के डब्बे ले गए
बाइक लूटने के बाद भी गिरोह का आतंक नहीं थमा। नेहा, गुरजोत और शुभम अपनी ब्रेजा कार से एक 18 नवंबर को करियाना दुकान पर पहुंचे। वहां दुकानदार को हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और दुकान से सिगरेट के 3-4 डिब्बे चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद गिरोह एकजोत फिजियोथैरेपी सेंटर में पहुंचा। आरोपियों ने सेंटर के भीतर घुसकर वहां रखी नकदी और एक कीमती लैपटॉप उठाकर ले गए।

After-Getting-Engaged-A-Young-Woman-Formed-A-Gang-Of-Robbers-With-Her-Fiance-They-Carried-Out-Several-Crimes-In-Ludhiana-Used-Fake-Number-Plates-On-Their-Vehicle-And-Even-Attempted-To-Break-Into-An-Atm




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023