जालंधर के अवतार नगर में घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता और पत्नी का कत्ल कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आरोपी के चारों बच्चे स्कूल चले गए। जिसके बाद घर में विवाद हुआ और दोनों की हत्या कर दी गई।
दोपहर 3 बजे बच्चे स्कूल से लौटे तो वो घर के अंदर मां-दादा के शव देखते ही जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों पर बैट और जग से वार किए गए। दोनों के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। वारदात के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और CCTV व तकनीकी जांच के जरिए उसकी लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।परिजनों के अनुसार, आरोपी नशे का आदी था और नशे के लिए हर रोज पिता से पैसे मांगता था। शुरुआती जांच में सामने आया कि आज जब पत्नी ने पिता को पैसे देने से मना किया तो दोनों का कत्ल कर दिया। वारदात के बाद एडीसीपी-2 राकेश यादव, एसीपी आतिश भाटिया और एसएचओ जयइंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राकेश यादव ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसे पकड़ने ने लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी और टेक्निकल तरीके से भी पुलिस आरोपी के पीछे लगी है।